फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MS who filed rape case was caught by police

Kanpur News: दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराने वाली एमएस पुलिस के हत्थे चढ़ी

Tue, 26 Aug 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
MS who filed rape case was caught by police
कानपुर। शहर के अलग-अलग थानों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किदवईनगर की युवती पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। उसे सोमवार को बरगदिया तिराहे के पास से पकड़ा है। माना जा रहा है कि एमएस कोडनेम वाली यह युवती अखिलेश के इशारों पर लोगों को फंसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराती थी।
विज्ञापन

जांच में उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिसकर्मी उसके घर गए थे तो पता चला था कि अखिलेश की गिरफ्तारी वाली शाम को ही युवती घर से कहीं चली गई थी। युवती के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। युवती ने कुछ मामले दर्ज कराने की बात स्वीकारी भी की है। इसके अलावा पुलिस उसके और अखिलेश दुबे व उसके करीबियों के बीच के संबंधों की कड़ी खंगालने में जुटी है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसकी कॉल डिटेल्स भी निकलवाई जाएंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed