{"_id":"5903862b4f1c1b9a19c0cc63","slug":"ms-bitta-says-about-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन और धारा 370 लगेः एमएस बिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन और धारा 370 लगेः एमएस बिट्टा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में शहीद कैप्टन आयुष के घर पहुंचे एमएस बिट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जवानों का रोज-रोज शहीद होना, दुख की बात है। कैप्टन आयुष एक बाप का बेटा नहीं है, बल्कि पूरे देश का बेटा है। जम्मू कश्मीर में दबाव बनाने के लिए पत्थर चल रहे हैं, लेकिन अब उनसे समझौता नहीं किया जाएगा। वहां के हालात सुधारने के लिए जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन और 370 धारा लगाई जानी चाहिए।’ यह बात शुक्रवार को ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा ने कानपुर में कही। वह शहीद के परिवार से मिलने आए थे।
उन्होंने कहा कि पहले पैकेज देकर पत्थरबाजों को शांत किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पाकिस्तान से भी कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। अब आतंकियों को खत्म करने के लिए एंटी टेररिस्ट मिलिट्री कोर्ट बननी चाहिए। जब जवान की शहादत होती है तो सारे नेता सिर झुकाने आते हैं, लेकिन उसके अंतिम संस्कार के बाद सब भूल जाते हैं। इसलिए राजनीतिक पार्टियों को जवानों की शहादत को सैल्यूट संसद में सत्र बुलाकर 370 धारा हटकर करना चाहिए।
योगी ने यूपी को लाइन में ला दिया
बिट्टा ने योगी सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले यहां कितनी अराजकता थी, लेकिन अब कानून व्यवस्था दुरुस्त है। योगी ने पंद्रह दिन में यूपी को लाइन में ला दिया।