{"_id":"66d72ccf8cf32249c60bb9b6","slug":"mps-also-came-forward-to-save-banda-s-daughter-shahzadi-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बांदा की बेटी ‘शहजादी’ को बचाने में सांसद भी आए आगे, बोले- फांसी रोकने को विदेश मंत्रालय तक उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांदा की बेटी ‘शहजादी’ को बचाने में सांसद भी आए आगे, बोले- फांसी रोकने को विदेश मंत्रालय तक उठाएंगे आवाज
Tue, 03 Sep 2024 09:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:08 PM IST
सार
बांदा की रहने वाली शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को शहजादी को दुबई में फांसी दी जाएगी। शहजादी के पिता ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। बांदा की बेटी को बचाने में सांसद भी आगे आए हैं।
विज्ञापन
सांसद कृष्णा पटेल व सांसद अजेंद्र राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या के आरोप में बांदा की बेटी शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। उसके जीवन के अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। बेटी की फांसी टलवाने के लिए उसके पिता राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से गुहार लगा रहे हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को गलत फंसाया गया है। बेगुनाह बेटी की जिंदगी बचाने को अब सांसद भी आगे आए हैं। जनपद के दोनों सांसद यह मुद्दा विदेश मंत्रालय तक उठाएंगे। बेटी के परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र में स्थित गोयरा मोगली गांव के शब्बीर की बेटी शहजादी दुबई की अबूधाबी जेल में बंद है। उस पर मालिक ने दस वर्षीय बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी में उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को वहां उसे फांसी दी जाएगी। उनके पिता शब्बीर बेटी की जिंदगी बचाने के लिए अधिकारियों से लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र में स्थित गोयरा मोगली गांव के शब्बीर की बेटी शहजादी दुबई की अबूधाबी जेल में बंद है। उस पर मालिक ने दस वर्षीय बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी में उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को वहां उसे फांसी दी जाएगी। उनके पिता शब्बीर बेटी की जिंदगी बचाने के लिए अधिकारियों से लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बेटी के साथ छल करने वाले उजैर, अंजुम, फैज और नाजिया के खिलाफ मटौंध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादी को बचाने की इस मुहिम में यहां के दोनों सांसद भी शामिल हो गए हैं।
शहजादी को बचाने के लिए हम पूरी ताकत लगा देंगे। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। उन्हें बेटी की फांसी की सजा टालने के लिए प्रयास करना चाहिए। हम परिजनों से मिलकर यह मुद्दा विदेश मंत्रालय व संसद तक उठाएंगे। ताकि फांसी टलवाई जा सके। - अजेंद्र लोधी, सांसद, हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र
शहजादी को बचाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। यदि उनके परिजन हमारे पास आते हैं तो जरूरत के हिसाब से जो संभव होगा उनकी मदद की जाएगी। जनपद की बेटी को बचाने के लिए उनकी लड़ाई में हम साथ हैं।- कृष्णा पटेल, सांसद, बांदा-चित्रकूट क्षेत्र