फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MP Subrata Pathak gave statement against Akhilesh Yadav

Kannauj: फिल्म पठान को लेकर पीएम पर टिप्पणी पर भड़के सुब्रत पाठक, बोले- वोट के लालच में अखिलेश बना रहे एजेंडा

Mon, 19 Dec 2022 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Dec 2022 04:07 PM IST
सार

यूपी कन्नौज जिले में सांसद सुब्रत पाठक ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ कई बयान दिए।

विज्ञापन
MP Subrata Pathak gave statement against Akhilesh Yadav
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म पठान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कन्नौज जिले में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। सांसद सुब्रत पाठक ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा। दरअसल हाल में मुजफ्फरनगर की एक जनसभा में फिल्म पठान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि मोदी अब कपड़ों की बात कर रहे हैं कि फलाने अभिनेता ने ऐसे कपड़े पहने हैं। इससे पता चलता है कि वह अकेले में कैसी तस्वीर देखते हैं। सोमवार को वार्ता करते हुए सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जयंत चौधरी और उनके जैसे अखिलेश यादव वोट बैंक के लालच में इस तरह की टिप्पणी कर ऐसा एजेंडा बना रहे हैं। सिनेमा जगत में गलत ढंग से कुछ चीजों को लंबे समय से दर्शाया जा रहा है। इसके उजागर होने के बाद हिंदू संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में ऐसे लोगों को जबाव दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed