फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Satyadev Pachauri doing special preparation for Govind Nagar assembly by-election

उप चुनाव: गोविंदनगर विधानसभा सीट के नामांकन के लिए पचौरी ने बेटे के टिकट को लगाया पूरा जोर

Tue, 24 Sep 2019 04:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
MP Satyadev Pachauri doing special preparation for Govind Nagar assembly by-election
उप चुनाव - फोटो : गूगल
कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। सांसद सत्यदेव पचौरी ने इस सीट पर अपने पुत्र अनूप पचौरी को प्रत्याशी बनाने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन अनूप पचौरी के नाम से पहले ही दिन नामांकन पत्र का चार सेट लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि उन्होंने दो दिन पहले अदेयता प्रमाणपत्र (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) भी बनवा लिया है। गोविंदनगर की सीट सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने की वजह से खाली हुई है। सांसद बनने के बाद यह तय माना जा रहा था कि पचौरी केंद्र में किसी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद यह कहा जाने लगा कि मंत्री पद नहीं मिला तो अब उनके बेटे को गोविंदनगर उप चुनाव में टिकट मिल सकता है। धीरे-धीरे गोविंदनगर से दावेदारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तरह-तरह की बातें होने लगीं।

इस बीच यह भी पता चला है कि पिछले दो दिनों से अनूप पचौरी और रविवार शाम से सांसद पचौरी कानपुर से बाहर हैं। सत्यदेव पचौरी तीन बार से गोविंदनगर सीट जीतते आ रहे हैं। इसलिए हर कीमत पर वह गोविंदनगर सीट किसी और के पास नहीं जाने देना चाहते हैं। पिता के सांसद बनने के बाद से अनूप पचौरी ने गोविंद नगर क्षेत्र में अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी थीं।

पहले दिन 14 लोगों ने लिया नामांकन पत्र
कानपुर में भाजपा से अनूप पचौरी के अलावा कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर सहित 14 लोगों ने पहले दिन नामांकन पत्र लिए। अनूप पचौरी ने चार सेट और करिश्मा ने दो सेट लिया। नामांकन पत्र लेने वालों में प्रो वीएन पाल, स्वतंत्र कुमार, अनीता देवी, धीरेंद्र प्रताप, राज किशोर त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, चंदन शुक्ला, सुरेंद्र कटियार चंद्रा, योगेंद्र, विजय नारायण, मन प्यारे, सोमेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

अपर नगर मजिस्ट्रेट सात की कोर्ट में बनाए गए नामांकन स्थल पर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक हलचल रही। पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। नामांकन पत्रों के लिए कोई शुल्क नहीं है। सामान्य प्रत्याशी को नामांकन कराने के लिए 10 हजार और अनुसूचित जाति-जनजाति को पांच हजार की राशि जमानत के तौर पर जमा करानी होगी। पिछड़ा वर्ग को भी सामान्य की तरह 10 हजार देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed