फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Sakshi Maharaj said that action should have already been taken on Kanhaiya

सांसद साक्षी महाराज बोले कन्हैया पर पहले ही हो जानी चाहिए थी कार्रवाई

Sat, 29 Feb 2020 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
MP Sakshi Maharaj said that action should have already been taken on Kanhaiya
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कन्हैया पर कार्रवाई तो बहुत पहले होनी चाहिए थी। क्योंकि यह लोग अमित शाह, मोदी को जान से मारने की बात करते हैं। हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात करते हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि सभी वीडियो का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट को लेना चाहिए और सब के खिलाफ  कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि कार्रवाई से सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका भी अछूती नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि लोग मुफ्त के चक्कर में ज्यादा हैं। जेएनयू और एएमयू यूनिवर्सिटी से उठे विरोध के बारे में बताया कि उनके ऊपर नेताओं का हाथ हैं जिनके पैरों की मिट्टी खिसक गई है। इन लोगों ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां, पत्नी और बेटे को जेल भेजे जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये सब कुछ न तो योगीजी ने किया है, ना ही साक्षी महाराज ने किया है। जेल न्यायालय ने भेजा है। न्यायालय के निर्णय को हम न तो चुनौती दे सकते हैं और न कोई टिप्पणी कर सकते हैं।


दिल्ली में आप की सरकार बनने पर सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में अभी जागृति की कमी है। लोग मुफ्त के चक्कर में ज्यादा है। दावा किया कि अब दिल्ली वाले पछता रहे हैं और प्रायश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed