{"_id":"5c095037bdec2241946b47a0","slug":"mp-sakshi-maharaj-s-adopted-village-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हाल है साक्षी महाराज के गोद लिये गांव का, बच्चों-शिक्षकों को उठानी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हाल है साक्षी महाराज के गोद लिये गांव का, बच्चों-शिक्षकों को उठानी पड़ रही परेशानी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में सांसद के गोद लिए गांव झखरा में संचालित प्राथमिक स्कूल में शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। प्रधान शिक्षक ने कई बार बीईओ को प्रार्थनापत्र दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शौचालय न होने से शिक्षक और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामसभा बेहटा कच्छ के मजरा झखरा गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल में पांच साल पहले टूटे शौचालय का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। इस गांव को सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने गोद ले रखा है। यहां पढ़ाई करने वाले करीब 50 बच्चों के अलावा शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंचार्ज शिक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि स्कूल में शौचालय के लिए कई बार बीईओ व बीएसए को पत्र लिखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि शौचालयों का निर्माण पंचायत राज विभाग से होता है। स्कूल में शौचालय न होने की जानकारी नहीं है। वहां के बीईओ से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
क्या बोले सीडीओ
सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि बड़ा मामला है। इसकी जांच कराऊंगा। शौचालय जरूर बनवाया जाएगा। साथ ही जिसकी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।