फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   MP Ramshankar Katheria targets SP, if Shivpal is investigated, he will go to jail

Ramshankar Katheria: सांसद ने सपा पर साधा निशाना, बोले- शिवपाल की जांच हुई, तो जेल चले जाएंगे

Sat, 25 Mar 2023 07:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 07:50 PM IST
सार

UP Politics: सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवपाल की जांच हुई, तो जेल चले जाएंगे। 

विज्ञापन
MP Ramshankar Katheria targets SP, if Shivpal is investigated, he will go to jail
पत्रकारों से वार्ता करते सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले शिवपाल सिंह यादव पर इटावा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल की जांच हुई तो जेल चले जाएंगे। उन्होंने क्या किया है सबको पता है। इसलिए भ्रष्टाचार पर न बोले तो बेहतर होगा।

विज्ञापन

अखिलेश के जेल भेजने संबंधी बयान पर कहा कि जेल जाने वाले कर्म करेंगे, तो जेल जाएंगे। हालांकि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने पर यह कहते हुए नहीं बोले कि यह कोर्ट का मामला है। सांसद ने यह बात योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर शनिवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में छह साल पूर्व बेरोजगारी 18 प्रतिशत थी, जो अब छह साल में घटकर चार से पांच प्रतिशत रह गई है। प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था के साथ हर क्षेत्र में डवलपमेंट पर एक साल में महत्वपूर्ण उपलब्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी...देश में उत्तम प्रदेश बनेगा
प्रदेश में हाईवे या किसान से संबंधित सड़कों की बात हो। आज पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अटल एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेसवे पूरा एक्सप्रेस वे के मॉडल के रूप में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ विकसित हो रहा है। कहा कि आज यूपी डेवलपमेंट के मामले में आगे है...आगे चल कर देश में उत्तम प्रदेश बनेगा।

सांसद बोले- सपा के अधूरे पुलों को पूरा कराया
जनपद की एक साल की उपलब्धि पर कहा कि सपा सरकार के यमुना नदी के तीन अधूरे पुलों का पूरा कराया गया। चंबल एक्सप्रेसवे उदी-कामेत मार्ग स्वीकृत हुआ है। कंधेसी पचार यमुना पुल अधूरा पुल निमार्ण कार्य पूरा कराया जा रहा। भरथना-बिधूना सिंगल मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है।

जल्द शुरू होंगी ये योजनाएं और निर्माण कार्य
उन्होंने बताया कि इटावा में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान की निधि के लाभार्थियों की एक बड़ी संख्या है। जल्द ही रामनगर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। छह महीने के अंदर पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed