फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP Jai Prakash participated in the felicitation ceremony organized in Ahirori

Hardoi: अहिरोरी पहुंचे सांसद जय प्रकाश, बोले- विनम्रता कमजोरी नहीं, छेड़ा गया तो छोड़ूंगा भी नहीं

Sun, 08 Sep 2024 10:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Sep 2024 10:20 PM IST
सार

सांसद जय प्रकाश ने सांसद बनने के बाद पहली बार अहिरोरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग 35 साल के सार्वजनिक जीवन में कभी विश्वासघात और भीतरघात की राजनीति नहीं की। वोटों के कुछ ठेकेदारों ने उन्हें जनता से अलग रखा। इसकी वजह से उनके पुराने साथी उदासीन हो गए।
 

विज्ञापन
MP Jai Prakash participated in the felicitation ceremony organized in Ahirori
सांसद जय प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद बनने के बाद पहली बार अहिरोरी पहुंचे सांसद जय प्रकाश ने अभिनंदन समारोह और सदस्यता संवाद में तीखे तेवर दिखाए। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि विनम्रता को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। विनम्र को छेड़ा गया तो वह छोड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। तुम 20 हजार वोट का नुकसान करोगे तो हम 60 हजार वोटों का नुकसान करेंगे।

विज्ञापन




भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य संतोष सिंह की ओर से रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में सदर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि लगभग 35 साल के सार्वजनिक जीवन में कभी विश्वासघात और भीतरघात की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि वोटों के कुछ ठेकेदारों ने उन्हें जनता से अलग रखा। इसकी वजह से हमारे पुराने साथी उदासीन हो गए।
विज्ञापन


जय प्रकाश ने कहा कि मैंने चार जिलों की राजनीति की है, लेकिन कूपमंडूक की तरह कुएं में ही रहने वाले लोग बाहर निकलकर देखें तो पता चलेगा हकीकत क्या है। कहा कि एक बड़े नेता ने कहा था कि अगर मैं पासी समाज से होता तो सात बार का सांसद होता, लेकिन उन्हें यह सोचना चाहिए कि उत्तर प्रदेश से सात बार के सांसद कितने हैं। अपनी राजनीतिक पृष्ठ भूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि पिता सामान्य सीट से सांसद रहे और पत्नी सामान्य सीट पर उन्नाव में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमारा पांच साल कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन हम चाहें तो बहुत नुकसान कर सकते हैं। अभिनंदन समारोह में सांसद के बयान की जिले भर में चर्चा है। अभिनंदन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, श्रीकृष्ण शास्त्री, राम बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। संतोष सिंह ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed