{"_id":"623a2256d59cdb71f228ae88","slug":"mp-devendra-singh-bhole-raised-the-issue-in-parliament-said-illegal-recovery-and-hooliganism-at-bara-toll-plaza-akbarpur-news-knp686941155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में कहा, बारा टोल प्लाजा पर होती अवैध वसूली व गुंडई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में कहा, बारा टोल प्लाजा पर होती अवैध वसूली व गुंडई
विज्ञापन
संसद में बोलते अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लोकसभा सत्र के दौरान अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने संसद में बारा टोल प्लाजा गलत जगह बना होने व गुंडई और अवैध वसूली करने का मुद्दा उठाया है।
सांसद ने सोमवार को कहा कि नीति आयोग भी ये मान चुका है। सड़क एवं परिवहन मंत्री से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया, ताकि उनके क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न बंद हो।
बारा टोल प्लाजा में अभद्रता व गुंडई से वसूली करने की समस्या आम हो गई है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है अकबरपुर रनियां लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सदन में इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने सदन में कहा है कि टोल पर गुंडई के साथ अवैध वसूली की जा रही है। नीति आयोग भी ये बात मान चुका है। यूपीए की सरकार की गलत नीतियों की वजह से उन्हें काफी समय से संघर्ष करना पड़ रहा है।
उनके लोकसभा क्षेत्र की जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बार परिवहन मंत्री नितिन गड़करी व परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से समस्या बता चुके हैं। सरकार ने नीति आयोग से इसकी जांच कराई तो टोल गलत स्थान पर बने होने की बात सामने आ चुकी है।
अब जरूरत है कि नीति आयोग की रिपोर्ट मंगा कर टोल को हटवाया जाए। साथ ही वाहन सवारों से की जा रही अवैध वसूली बंद कराई जाए। टोल प्लाजा पर अक्सर विवाद होता है। एलीवेटेड रोड खराब होने के बाद भी टोल प्रबंधन ने मनमाने तरीके से वसूली जारी रखी।
अंडरपास बनाए जाने की उठाई मांग
सांसद भोले सिंह ने सचेंडी में दुर्घटना का हवाला देकर अंडर पास बनाने की मांग सदन में रखी है। कहा कि इसका इस्टीमेट तैयार हो चुका है। शिलान्यास कराने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। इससे सरकार की साख पर बट्टा लग रहा है। उन्होंने घाटमपुर में आए दिन जाम लगने व एंबुलेंस फंसने की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मार्ग पर भी अंडर पास बनाए जाने की मांग लंबित है।