{"_id":"5e8c568c8ebc3e71195f94f9","slug":"mp-beaten-tehsildar-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सांसद ने तहसीलदार को घर में घुसकर पीटा, मौके पर भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सांसद ने तहसीलदार को घर में घुसकर पीटा, मौके पर भारी फोर्स तैनात
Tue, 07 Apr 2020 04:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में मंगलवार को सांसद सुब्रत पाठक ने 30-35 लोगों के साथ सदर तहसीलदार पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार सांसद ने तहसीलदार को सरकारी आवास में घुस कर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से आरोपी दो बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। तहसीलदार को मेडिकल परीक्षण के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया है। डीएम, एसपी, एडीएम, सदर एसडीएम समेत भारी पुलिस बल सदर तहसील पहुंचा। इस घटना से तहसील कर्मियों में रोष व्याप्त है।
तहसीलदार का आरोप है कि सांसद सुब्रत पाठक और 20-25 भाजपाइयों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर पीटा। 10-15 मिनट तक यह घटना तहसीलदार की पत्नी और आठ साल की बच्ची के सामने हुई। मारपीट में सदर तहसीलदार को कई चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद भाजपाई दो बाइकें छोड़कर भाग निकले। एक बाइक पर भाजपा के झंडे के रंग का निशान और जिला मीडिया प्रभारी लिखा हुआ है। दोपहर करीब सवा दो बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
आलाधिकारी सदर तहसील पहुंच गए। तहसीलदार से पूरी घटना की जानकारी ली। तहसीलदार का एडीएम और सदर एसडीएम की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व कर्मियों में रोष है। एक लेखपाल भी घायल हुआ है।