{"_id":"68fa8dd2d1a278c7100ffd74","slug":"mp-and-mla-inaugurated-the-half-finished-usmanpur-road-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1305922-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आधी-अधूरी उस्मानपुर रोड का सांसद, विधायक ने कर दिया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आधी-अधूरी उस्मानपुर रोड का सांसद, विधायक ने कर दिया लोकार्पण
विज्ञापन
उस्मानपुर की खराब पड़ी सड़क
- फोटो : संवाद
कानपुर। शहर सांसद और भाजपा विधायक ने आधी-अधूरी उस्मानपुर रोड का लोकार्पण कर दिया। जल निगम ने पाइपलाइन बिछाने के लिए इस सड़क को जितने हिस्से में ट्रेंच बनाने के लिए खोदा था उतनी बनाने के नाम पर लीपापोती कर दी। वेंडी स्कूल चौराहे के पास और वहां से निरालानगर तिराहे तक तीन जगह सड़क ही नहीं बनाई।
गुरुवार को एक जगह गिट्टी फैली और दो स्थानों पर गड्ढे नजर आए। जहां ट्रेंच बनाई उसमें से कुछ जगह गिट्टी उखड़ने लगी है जबकि पाइपलाइन बिछाने के दौरान ट्रेंच के आसपास टूटी सड़क जस की तस छोड़ दी गई।
गंगा बैराज से दक्षिणी क्षेत्र में पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए जल निगम कंपनीबाग चौराहे से रावतपुर तिराहा, काकादेव, विजयनगर, सीटीआई, निरालानगर, उस्मानपुर होते हुए बारादेवी मंदिर दक्षिणी द्वार चौराहे के सामने साकेतनगर तक मुख्य पाइपलाइन बिछवा रहा है। साकेतनगर से निरालानगर होते हुए शास्त्री चौक तक गंगा इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने पाइपलाइन बिछाई। ठेकेदार ने करीब 10 दिन पहले साकेतनगर से निरालानगर तक उतनी ही सड़क आधी-अधूरी बनवाई जितने हिस्से में खोदाई कराई थी। इसके आगे शास्त्रीचौक में से कुछ हिस्से में ही निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
इसी बीच सांसद रमेश अवस्थी और विधायक महेश त्रिवेदी ने 16 अक्तूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत विवेकशील शुक्ला के नाम से यह सड़क बनने का हवाला देते हुए लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण समारोह में भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह सहित सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और दिवंगत नेता के परिजन शामिल थे। दूसरी तरफ जल निगम ने बारादेवी दक्षिणी द्वार से निरालानगर तिराहा, सचान चौराहा, शास्त्रीचौक होते हुए सीटीआई सड़क पर तारकोल मिक्स जीरा गिट्टी की ऊपरी परत (बीसी) बिछाने के लिए करीब 1.45 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर एक हफ्ते पहले नगर निगम भेजा है। जल निगम का कहना है कि दक्षिणी द्वार से निरालानगर तिराहे तक सड़क नगर निगम की है, जबकि सचान से शास्त्रीचौक होते हुए सीटीआई तक सड़क पीडब्ल्यूडी की है। उन्होंने पूरी सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार कर नगर निगम को दिया है। नगर निगम पूरी सड़क बनाने के लिए धन दे या पीडब्लूडी के हिस्से का धन दिलवाए।
उधर ऊबड़-खाबड़ सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कहीं गिट्टी निकल आई तो कहीं बजरी बाहर आ गई है। इस वजह से वाहन सवारों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साकेतनगर में एक कॉलेज के पास बिना बनी सड़क पर फैली गिट्टी में बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं। वेंडी चौराहा के पास सड़क पर बिछाए गए डामर से भी गिट्टियां निकलनी शुरू हो गई हैं।
--
बारादेवी दक्षिणी द्वार के सामने साकेतनगर से शास्त्री चौक होते हुए सीटीआई तक पाइपलाइन बिछाने के लिए जितनी ट्रेंच काटी गई थी उतनी सड़क जल निगम बनवा रहा है। इसके अतिरिक्त सड़क बनाने के लिए 1.45 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे नगर निगम को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही जल्द ही सड़क पर डामर की एक और लेयर बिछाई जाएगी जिससे समस्या दूर हो जाएगी।
- प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
--
उस्मानपुर से निरालानगर तक आधी-अधूरी सड़क बनाई है। गिट्टी उखड़ने लगी है। इसकी शिकायत की जाएगी।
- आरती विजय गौतम, क्षेत्रीय पार्षद
--
बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज था। इस वजह से पैच छूट गया था। चूंकि इस सड़क से लोग चल रहे थे इसीलिए लोकार्पण किया गया। छूटा पैच जल्द बनवाया जाएगा।
- रमेश अवस्थी, सांसद
--
इस सड़क पर किसी दूसरे विभाग को काम करना है इसलिए उतना हिस्सा छोड़ दिया गया है।
शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष दक्षिण
--
इस सड़क पर जहां गड्ढे हैं वहां पाइपलाइन में लीकेज थे। इसलिए छोड़ा गया है। उसे भी जल्द ठीक कराऊंगा। ठेकेदार को जितने समय में कार्य पूरा करना था उससे ज्यादा समय लिया। मैंने प्रयास कर जल्द सड़क बनवाई है। पूरी सड़क भी जल्द बनेगी।
- महेश त्रिवेदी, विधायक, किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र