फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mountains of soil have disappeared from Etawah; we will investigate and recover them as soon as the government comes to power: Akhilesh

इटावा से मिट्टी के पहाड़ गायब हो गए हैं, सरकार आते ही जांच कराकर बरामद कराएंगे : अखिलेश

Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mountains of soil have disappeared from Etawah; we will investigate and recover them as soon as the government comes to power: Akhilesh
इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इटावा से मिट्टी के पहाड़ गायब हो गए हैं। सरकार बनते ही जांच कराकर इनकी बरामदगी कराई जाएगी। पूर्व सीएम रविवार को सफारी पार्क के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जाने वाली है। सिर्फ 400 दिनों का मामला है, उसके बाद यह सरकार चली जाएगी। इस बार यह सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार में अन्याय अत्याचार के मामले बढ़े हैं, झूठे मुकदमे लिखे जा रहे है। किसानों को खाद नहीं मिल रही। बीमारों को दवा नहीं मिल रही और बिजली भी नहीं मिल रही है लेकिन अब कुछ बुराई मत करो क्योंकि सरकार जाने वाली है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर के अखिलेश दुबे के लिए भी मुख्तार की तरह जेल में जहर तैयार हो रहा है। अखिलेश दुबे उदाहरण है कि बीजेपी वाले, पुलिस वाले कैसे लोगों को बचाते हैं। आरोप लगाया कि इस सरकार में स्वजाति लोगों का बोलबाला है। उन्हें ही नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजेय फिल्म पर तंज कसते हुए कहा कि उसमें ओरिजनल डायलॉग नहीं हैं। अगर होते तो बीप की आवाज डालनी पड़ती। कहा कि डबल इंजन के टकराने का क्लाइमैक्स भी नहीं है। गाड़ी पलटाने वाला सीन नहीं है।
उन्होंने कहा कि आजम खां को बाहर आने से बीजेपी रोक रही है। ईवीएम को लेकर कहा कि अब तो बीजेपी के लोग ही सवाल उठाने लगे हैं। अब ईवीएम को हटा देना चाहिए। कहा कि शहर के सुमेर सिंह को बंद कर दिया।

एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि घटना होने से पहले एनकाउंटर हो तब तो बात है। सरकार की विदेश नीति पूरी तरह नाकाम रही है। विदेश नीति ऐसी होनी चाहिए जिसमें हमारे मित्र ज्यादा हों और शत्रु कम हों। इसके विपरीत इस विदेश नीति में हमारा कोई मित्र ही नहीं है। अमेरिका ने पहले टैरिफ लगाया और अब एच 1 बी वीजा को लेकर परेशान किया जा रहा है। अब स्थिति यह है कि जो हमारे मित्र रहे हैं वही हमें चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed