{"_id":"6ad3e0211e00fdd2310718a1","slug":"mou-signed-between-csjmu-and-homoeopathic-medical-college-extension-centre-to-be-established-kanpur-news-c-362-1-ka11001-158984-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में एमओयू, बनेगा एक्सटेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में एमओयू, बनेगा एक्सटेंशन सेंटर
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के बीच शनिवार को शैक्षणिक सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. हर्षवर्धन भदौरिया ने कहा कि इस सहयोग से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। आयुष आपके द्वार नीति के तहत आमजन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सीएसजेएमयू के कुलपति विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय परिसर में मेडिकल कॉलेज का एक्सटेंशन सेंटर स्थापित करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांडिया, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, हेल्थ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. मुनीष रस्तोगी और डॉ. दिग्विजय शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।