{"_id":"5c49c8a5bdec2273ab60658c","slug":"mother-sold-jewelry-for-son-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के इलाज के लिए जेवर बेचकर आई मां...अस्पताल में 'पत्थर दिल थे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के इलाज के लिए जेवर बेचकर आई मां...अस्पताल में 'पत्थर दिल थे'
Fri, 25 Jan 2019 07:03 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Jan 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर बर्रा-8 की रहने वाली वंदना अपने जेवर बेच कर बेटे नीसू का इलाज कराने आई, लेकिन डॉक्टर उसे टरकाते रहे। वह 14 जनवरी को इलाज के लिए आई थीं। उसे इलाज का खर्च बताया गया तो वह चली गईं। बाद में वह बुधवार को फिर अपने बच्चे के इलाज के लिए आईं।
वंदना का कहना है कि बच्चा परेशान रहा और डॉक्टर इधर से उधर दौड़ाते रहे। कहा कि 18 नंबर में जाओ, वहां गए तो डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टरों का कहना था कि वह अस्पताल से भाग गई थीं। महिला ने बताया कि पैसा नहीं था, इसलिए जेवर बेचकर आई हूं। कहा कि ब्लड सैंपल लिया गया, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। टरकाने की कोशिश की जा रही है। उसने 100 नंबर डायल करके पुलिस बुलाकर अपनी व्यथा बताई। वहीं, जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि महिला जानबूझ कर हंगामा कर रही थी।