फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother of military personnel riding bike dies due to collision with dumper

Kanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार सैन्यकर्मी की मां की मौत

Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mother of military personnel riding bike dies due to collision with dumper
कानपुर। सागर हाईवे पर बिधनू में शुक्रवार को औंधा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर टक्कर से मां व बेटे के साथ जा रहे सैन्यकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सैन्य कर्मी की मां की मौत हो गई। वहीं, सैन्यकर्मी और उनके बेटे को हल्की चोटे आई हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से जामू गांव निवासी अभिषेक सिंह चंदेल भारतीय सेना में जयपुर में तैनात है। उनका एक मकान नौबस्ता के अर्रा में है। अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मुंडन संस्कार में शामिल होने अपने 9 वर्षीय बेटे अभिराग और मां श्यामा (68) के साथ बाइक से पैतृक गांव जामू जा रहे थे।
विज्ञापन


औंधा गांव के पास नौबस्ता की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि उनकी मां बाइक से उछलकर डंपर के पहिए के नीचे आ गईं। हादसे के बाद भागने के चक्कर में चालक उन्हें रौंदता हुआ चला गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अभिषेक उनका बेटा भी चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के दौड़ाने पर घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के सामने डंपर छोड़कर चालक भाग गया। इंस्पेक्टर बिधनू जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed