{"_id":"6a2fe938f15f309d5407df6f","slug":"mother-monkey-wanders-clutching-dead-infant-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मृत बच्चे को कलेजे से लगाए घूमती रही बंदरिया, मार्मिक दृश्य देख लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मृत बच्चे को कलेजे से लगाए घूमती रही बंदरिया, मार्मिक दृश्य देख लोगों की आंखें हुईं नम
Tue, 16 Jun 2026 05:22 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:22 PM IST
सार
Auraiya News: बंदरिया अपने मृत बच्चे को चिपकाए दो दिनों से भटक रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मृत बच्चे को पकड़े बदरिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मां की ममता का एक ऐसा भावुक और मार्मिक दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। यहां एक बेबस बंदरिया अपने मृत बच्चे को सीने से चिपकाए पिछले दो दिनों से भटक रही है। वह अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़ने को तैयार ही नहीं है। वह बार-बार मृत बच्चे के मुंह को चाटकर उसे जगाने और जिंदा करने का असफल प्रयास करती दिख रही है।
इंसान हो या जानवर, मां की ममता का यह रूप सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इंसान हो या जानवर, मां की ममता का यह रूप सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन