फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother kills daughter in Hardoi

यूपी: मां ने प्रेमियों संग मिलकर की थी बेटी की हत्या, सांसें चलती देखकर घोटा था गला, वारदात में पिता भी शामिल

Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

सर्विलांस व पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रतिभा की मां कमला, पिता नागेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। सख्ती के आगे वह टूट गए और सच उगल दिया।

विज्ञापन
Mother kills daughter in Hardoi
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी कमला व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के किठावा खेड़ा गांव में चार दिन पहले युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती को दोस्तों से फोन पर बात करते देखकर मां ने दो प्रेमियों व पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन


चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के किठावाखेड़ा गांव के मजरा सरेहरी में सरसों के खेत में 22 दिसंबर को युवती का अर्धनग्न शव मिला था। उसकी शिनाख्त गांव के नारेंद्र यादव ने बेटी प्रतिभा के रूप में की थी।
विज्ञापन


नारेंद्र की तहरीर पर कासिमपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में प्रतिभा की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसका जबड़ा भी टूटा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले मोबाइल व मुखबिरों की मदद से पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू की। सर्विलांस व पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रतिभा की मां कमला, पिता नागेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। सख्ती के आगे वह टूट गए और सच उगल दिया।

हत्यारोपी कमला के प्रेमी गांव के ही विपिन यादव व रामनरेश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को आमने-सामने बैठाकर फिर पूछताछ की तो प्रतिभा की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। पुलिस टीम में कासिमपुर थाना प्रभारी हरीशंकर प्रजापति, दरोगा रमेश सिंह, प्रेम सागर, राजवंत सिंह, संजय सिंह शामिल रहे।

सांसें चलती देखकर गला घोटा
एसपी ने बताया कि प्रतिभा मोबाइल पर दिन भर दोस्तों से बात करती थी। इससे कमला को बेटी के चरित्र पर शक होने लगा। घटना के दिन प्रतिभा किसी परिचित से बात कर रही थी। पीछे से उसके पिता नारेंद्र व मां कमला पहुंच गए। दोनों ने उससे मोबाइल फोन मांगा। उसके इनकार करने पर दोनों ने उसे जमकर पीटा।

 

इससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद कमला ने प्रेमी रामनरेश व विपिन यादव को बुला लिया। इन लोगों की मदद से प्रतिभा को सरसों के खेत में ले गई। वहां प्रतिभा की सांस चलती देखकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। विपिन ने जूते से प्रतिभा के जबड़े में ठोकर मार दी।

इससे उसका जबड़ा टूट गया और वह खून से लथपथ हो गई। उसके बाद सभी आरोपी भाग गए थे। पुलिस की माने तो हत्यारोपी विपिन और रामनरेश प्रतिभा के रिश्ते में भाई थे। दोनों का उसके घर में आना जाना था। उसी दौरान कमला के रामनरेश के प्रेम संबंध हो गए। इसका पता विपिन को चल गया। उसने रामनरेश व कमला को उनके प्रेेम संबंध की कहानी दोनों के घरों में बताने की धमकी दी। कुछ दिन बाद विपिन भी कमला के प्रेमजाल में फंस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed