{"_id":"67b1b836d343b9b3f00c3a68","slug":"mother-i-am-leaving-now-take-care-of-yourself-shahzadi-said-to-her-parents-on-phone-from-dubai-jail-2025-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अब्बू, ये मेरा आखिरी कॉल...अब मैं चली, मां अपना ख्याल रखना'; दुबई की जेल से फोन पर मां-बाप से बोली शहजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अब्बू, ये मेरा आखिरी कॉल...अब मैं चली, मां अपना ख्याल रखना'; दुबई की जेल से फोन पर मां-बाप से बोली शहजादी
Sun, 16 Feb 2025 03:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Feb 2025 03:54 PM IST
सार
यूपी के बांदा की रहने वाली शहजादी को बच्चे की हत्या के आरोप में दुबई की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी ने फोन कर अपने मां-बाप को बताया कि यह मेरा आखिरी कॉल है। मां अपना ख्याल रखना।
विज्ञापन
shahzadi in dubai jail
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक बार फिर दुबई की आबूधाबी जेल में बंद बांदा की शहजादी की फांसी की अटकलें तेज हो गई हैं। पिता की मानें तो उसे किसी भी वक्त फांसी दी जा सकती है। शुक्रवार की रात उसे सामान्य बैरक से निकालकर दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
पिता शब्बीर ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे शहजादी का दुबई की आबूधाबी जेल से फोन आया और बेटी फफक कर रोने लगी। उसने बताया कि कुछ अधिकारी यहां आए और बोले तुम्हारा समय पूरा हो गया है। तुम अपने घर या परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात कर सकती हो।
इसके बाद तुम्हें आम बैरक से दूसरी बैरक में ले जाया जाएगा और सुबह फांसी दे दी जाएगी। बेटी की यह बात सुन पिता के हाथों से फोन छूट गया और मां ने उठाया तो शहजादी ने रोते हुए कहा, मां अब मैं चली, आप सब अपना ख्याल रखना।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शहजादी (30) आग लगने से दिव्यांग हो गई थी। फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती के बाद आगरा निवासी उजैर उसे इलाज कराने के नाम पर नवंबर 2021 को आगरा ले गया।

पिता का आरोप है कि उजैर ने उसका वीजा बनवाया और बहला फुसलाकर आगरा निवासी दंपती फैज अहमद और नादिया के पास दुबई भेज दिया। वहां फैज ने बेटी को हत्या में फंसा दिया। वहां की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
फांसी हुई तो दुनिया में होगी बदनामी
सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि बांदा की शहजादी को दुबई में फांसी हुई तो भारत की दुनिया में साख गिर जाएगी। केंद्र की मोदी सरकार भारत की एक निर्दोष बेटी की जान नहीं बचा सकी।