फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother had to be treated reached to rob ATM, alarm sounded in Bengaluru and caught, know the whole matter

Kanpur Crime: मां का कराना था इलाज...एटीएम लूटने पहुंचा, बेंगलूरू में बजा अलार्म और पकड़ा गया, जानें पूर मामला

Sun, 20 Aug 2023 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Aug 2023 02:51 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज पुलिस की सक्रियता को देखते हुए सीपी बीपी जोगदंड ने थाना प्रभारी रोहित सिंह व उनकी टीम में शामिल एसआई अजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व मुनेश कुमार को 10-10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Mother had to be treated reached to rob ATM, alarm sounded in Bengaluru and caught, know the whole matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में एक बदमाश ने यू-ट्यूब से एटीएम लूटने की कला सीखी और नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात केनरा बैंक शाखा के एटीएम पहुंच गया। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को खराब करने के बाद एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। बेंगलूरू में बैंक के मुख्यालय में हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम की वजह से अलार्म बज उठा।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर सक्रिय हुई नवाबगंज थाना पुलिस ने तीन मिनट धर दबोचा। नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि वे अपनी पुलिस टीम के साथ रात करीब तीन बजे क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें कंट्रोल रूम से वायरलेस पर विकासनगर में केनरा बैंक शाखा के एटीएम में लूट के प्रयास की सूचना मिली।
विज्ञापन

टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो एक युवक एटीएम से निकलकर भागने लगा। उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छेनी, हाथौड़ा, चिमटा बरामद हुआ। उसकी पहचान हरदोई के मल्लावां महानेपुर गांव निवासी शुभम राजपूत (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद राजपूत के रूप में हुई। उसने बताया कि वह कानपुर में स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले सर्च किया कैसे लूटा जाता है एटीएम
पुलिस के अनुसार शुभम का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मोबाइल में यू-ट्यूब की हिस्ट्री में दो दिन पहले सर्च किया था कि एटीएम कैसे लूटा जाता है। शुभम ने भी स्वीकार किया कि उसने वीडियो की मदद से एटीएम को लूटने का प्रयास किया था।म देने पहुंचा था।

हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम का मिला फायदा
थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पूर्व में एटीएम में लूट की घटनाओं के बाद कई बैंकों ने अपने सिक्योरिटी सिस्टम को हाईटेक कर लिया है। केनरा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे सर्वर के माध्यम से बंगलूरू स्थित बैंक के सिक्योरिटी मुख्यालय से जुड़े हुए हैं। उसे लगा कि आम एटीएम की तरह यहां सिर्फ कैमरों की रिकॉर्डिंग होती है।

कैश ट्रे निकालने का कर रहा था प्रयास
अभियुक्त ने एटीएम में लगे कैमरों तथा अलार्म के तार काट दिए। इसके बाद एटीएम में करीब दो सूत की रॉड से कैश ट्रे को निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी बंगलूरू मुख्यालय में अलार्म बजने लगा। मुख्यालय से एटीएम की लोकेशन ट्रेस करके कंट्रोल रूम को सूचना मिली, जहां से नवाबगंज थाना पुलिस को अलर्ट किया गया।

सभी को 10-10 हजार का इनाम
नवाबगंज पुलिस की सक्रियता को देखते हुए सीपी बीपी जोगदंड ने थाना प्रभारी रोहित सिंह व उनकी टीम में शामिल एसआई अजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व मुनेश कुमार को 10-10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

मां के कैंसर के ऑपरेशन के लिए चाहिए थी रकम
एसीपी अकमल खां के अनुसार, शुभम ने बताया कि उसकी शादी बीते साल नवंबर में हुई थी। उसकी मां को गले का कैंसर है। पूर्व में एक बार ऑपरेशन में पौने दो लाख रुपये लग चुके हैं। डॉक्टरों ने फिर से दूसरे ऑपरेशन की सलाह दी है। इसमें ढाई से तीन लाख का खर्च बताया है। कई जगह प्रयास किया, लेकिन रुपयों की व्यवस्था नहीं बन पाई तो यू-ट्यूब से एटीएम लूटने का तरीका सीखकर घटना को अंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed