फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother died, daughter injured in road accident in auraiya

यूपी: ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, मां की मौत, बेटी घायल

Mon, 10 Aug 2020 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mother died, daughter injured in road accident in auraiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना अंतर्गत स्कूटी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी चुटहिल हुई है। सोमवार सुबह बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोठी कुसमरा निवासी सुमन पत्नी अरुण कुमार (50) अपनी पुत्री रश्मी के साथ स्कूटी से बाबरपुर जा रहीं थी।
विज्ञापन


वह बाबरपुर में रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दिला रही थीं। सुबह लगभग पौने 9 बजे ग्राम रामपुर वैश्य के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सामने ईंटों से भरे ट्रैक्टर से वह टकरा गई। लोगों का कहना है कि मिट्टी में फिसलन होने से संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


स्कूटी सवार सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री रश्मी को हल्की चोट आई। थाना पुलिस ने मां, बेटी को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति अरुण कुमार सेना में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस समय आसाम में तैनात हैं। घटना की सूचना परिजनों ने पति को दे दी है। महिला के 2 पुत्री रश्मी तथा देवी और 1 पुत्र सत्यम हैं। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़ लिया गया है। चालक घटना के बाद भाग गया। परिजनों की तरफ  से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed