फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mother died after saw his dying son

ट्रेन से गिरकर कटा बेटा तो शव देख मां ने भी दम तोड़ा, ये देख वहां मौजूद हर शख्स की आंख हो गई नम

Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
mother died after saw his dying son
ट्रेन से गिर कर कटा बेटा तो मां ने भी तोड़ा दम (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे का शव देख कर मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। बीमार मां और भाई के साथ दिल्ली से दरभंगा अर्मापुर (बिहार) स्थित अपने घर जा रहे युवक की मंगलवार तड़के पनकी के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव गोविंदपुरी स्टेशन लाया गया। यहां पर बैठी मां ने भी बेटे के शव को देखकर दम तोड़ दिया। दरभंगा निवासी दीपू (21) दिल्ली में अपनी मां खजुरा महतो और छोटे भाई सुशील के साथ रहकर मजदूरी करता था। सुशील ने बताया कि कुछ महीनों से मां का स्वास्थ्य खराब चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार रात ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से वह भाई दीपू और मां के साथ घर लौट रहा था। पनकी के पास पैर फिसलने से दीपू कोच से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोविंदपुरी स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बीमार मां को जीआरपी चौकी में ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील के मुताबिक वह जब भाई का शव लेकर जीआरपी चौकी पहुंचा तो मां बिलख पड़ी। सदमे से उसकी भी मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि भाई और मां की मौत से सुशील भी गश खाकर गिर गया था। किसी तरह उसे होश में लाया गया। दीपू का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। मां का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed