फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother and son took poison and died

यूपीः फतेहपुर में मां-बेटे ने एक साथ खाया जहर, दोनों के इस आत्मघाती कदम से लोग सिहर उठे

Thu, 25 Apr 2019 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mother and son took poison and died
डेमो पिक
डॉक्टर को दिखाने जाने की बात कहकर घर से मां-बेटे ने बृहस्पतिवार की सुबह जहर खा लिया। गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर तालाब किनारे बेहोश पड़े मां-बेटे को प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। दोपहर बाद कानपुर हैलट अस्पताल में दोनों की कुछ देर के अंतराल में मौत हो गई। परिजन आर्थिक तंगी और बीमारी को घटना की वजह बता रहे हैं, जबकि पुलिस घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात कह कर रही है। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के सहिली चौकी के उदयराजपुर गांव निवासी रामखेलावन पासवान की पत्नी राजरानी (55) सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से बेटे अरविंद (25) के साथ सहिली कस्बे में डॉक्टर के पास दवा लेने की बात कहकर निकली थी। करीब दस बजे घर से करीब तीन किलोमीटर दूर तालाब किनारे ग्रामीणों ने दोनों को बेहोश पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


 

मां की सांसें थमने के करीब आधा घंटा बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया

पुलिस ने ग्राम प्रधान राजू कुमार के साथ दोनों को जिला अस्पताल भेजा। मौके पर पुलिस को डिब्बी मिली। इससे उनके जहर (सल्फास) खाने की जानकारी हुई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया। दोपहर करीब तीन बजे पहले मां की सांसें थम गई। करीब आधा घंटा बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के बड़े बेटे राजेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के दूसरे हिस्से में अलग रहता है। छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार था। उसे मिर्गी का दौरा भी आता था।

 

राजेंद्र ने बताया कि मां छोटे भाई के साथ डॉक्टर के पास गई थी। वह पिता के साथ खेत पर काम करने गया था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण होता है। उनका अपना खेत नहीं है। राजेंद्र के मुताबिक आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर मां और भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ के बाद घटना की वजह फिलहाल घरेलू विवाद होना सामने आया है। विवाद किससे हुआ था, यह कोई स्पष्ट नहीं बता सका। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed