{"_id":"5c9511b3bdec2214577e73d0","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति और बच्चों के साथ हाेली खेलने ससुराल जा रही थी सुनीता, कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और बच्चों के साथ हाेली खेलने ससुराल जा रही थी सुनीता, कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत
Fri, 22 Mar 2019 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
इसी कंटेनर ने ले ली मां बेटे की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निकट कंटेनर ने बाइक सवार महिला व उसके आठ माह के बेटे को कुचल दिया। हादसे में पति, दो वर्षीय बेटी व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला पति व बच्चों के साथ हरदोई ससुराल जा रही थी। हादसे से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने कंटेनर चालक को पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर चालक व अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। हरदोई के मल्लावां गंगापुरवा निवासी बाबू (30) पुत्र विद्याराम की सफीपुर निवासी सियाराम की बेटी सुनीता से तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
सुनीता व उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
बाबू शादी के बाद से शहर के कल्याणी देवी मोहल्ले में किराए के मकान पर रहकर राजगीर का काम करता है। बृहस्पतिवार को होली के त्योहार पर वह मोहल्ले में रहने वाले अपने मित्र दुर्गेंद्र (30) पुत्र राजेंद्र, पत्नी सुनीता, बेटी बिट्टू (2) व आठ माह के बेटे के साथ बाइक से सफीपुर गया था।
सफीपुर में सुनीता के परिजनों से मिलने के बाद बाबू मल्लावां स्थित अपने घर जाने लगा। शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के सामने उन्नाव से कन्नौज कबाड़ लादकर जा रहे कंटेनर ने बाबू की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुनीता व उसके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दुर्गेंद्र, बिट्टू, व बाबू घायल हो गए। कंटेनर चालक विपिन यादव पुत्र रवींद्र सिंह निवासी फिरोजाबाद को भीड़ ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस बीच हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा ने भीड़ को काबू कर चालक को बचाया। क्षेत्राधिकारी सफीपुर गौरव त्रिपाठी व माखी थाना प्रभारी श्याम कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ भीड़ को काबू में किया।