फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother and four children unconscious after consuming poisonous food

फर्रुखाबाद: जहरीली कढ़ी खाने से मां व चार बच्चे बेहोश, गिर गई थी छिपकली, हालत गंभीर

Mon, 21 Sep 2020 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Sep 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Mother and four children unconscious after consuming poisonous food
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में कढ़ी में छिपकली गिर गई। इसका पता न चलने से परिवार ने कढ़ी खा ली। इसके बाद मां और चार बच्चे बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर पांचों को सीएचसी भेजा गया, जहां सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी अश्वनी यादव की पत्नी अनीषा (35) ने सोमवार सुबह कढ़ी बनाई थी। रोटी बनाकर रख दी। कढ़ी में किसी तरह से छिपकली गिर गई। इसका किसी को पता नहीं चला और कुछ देर में उनकी बेटी शिवा (11), तरसी (9), शिवांगी (6) व पुत्र तनिष (4) ने कढ़ी रोटी खा ली।
विज्ञापन


बाद में आई अनीषा ने भी खाना खा लिया। कुछ देर बाद जब कढ़ी वाला बर्तन खाली किया, तो उसमें छिपकली पड़ी देखी। इस पर हड़कंप मच गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बच्चे और अनीषा बेहोश हो गई। परिजनों ने पांचों को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान अनीता यादव के पति राजेश यादव भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब बच्चों और अनीषा की हालत में ज्यादा सुधार नहीं दिखा, तो उन्होंने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अनीषा का पति अश्वनी यादव उनका भाई है। फिलहाल पीड़ितों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed