{"_id":"5d5415168ebc3e6cd666e9a1","slug":"mother-and-daughter-jailed-for-arms-smuggling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दामाद चलाता था असलहा फैक्टरी कई बार जा चुका है सलाखों के पीछे, तस्करी में मां- बेटी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद चलाता था असलहा फैक्टरी कई बार जा चुका है सलाखों के पीछे, तस्करी में मां- बेटी को जेल
Wed, 14 Aug 2019 07:41 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
असलहा तस्करी में मां- बेटी को जेल
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में असलहों की तस्करी करने वाली मां-बेटी को पुलिस ने जेल भेज दिया। महिला की बेटी का पति अवैध असलहा बनाने के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में सामने आया है कि मां-बेटी कई जनपदों में तमंचों की बिक्री कर रही थीं।
मंगलवार रात सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी और उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने दो महिलाओं को सरायमीरा जीटी रोड से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से एक झोले में दो तमंचे बरामद हुए थे। बुधवार को कमल भाटी ने अफसाना पत्नी हारुन उर्फ पप्पू और उसकी बेटी शमा पत्नी साजिद निवासी दारा सराय गौरी नेवादा समधन गुरसहायगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Trending Videos
साजिद के घर चलती थी असलहा फैक्टरी
पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शमा का पति साजिद कई बार असलहा बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है। असलहा बनाने के बाद बिक्री अफसाना और शमा करती थीं।
औरैया, फर्रुखाबाद से लेकर जिले के कस्बों व शहर में बिक्री होती थी। शमा साथ में छह का बेटा लेकर चलती थी। इससे किसी को शक नहीं होता था। असलहों के साथ गिरफ्तार शमा का पति साजिद घर में अवैध फैक्टरी चलाता था।

पांच जनवरी 2019 को गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने लखइयामऊ गांव को जाने वाली रेलवे क्रासिंग के पास राशिद के निर्माणाधीन मकान में छापा मारा था। इस दौरान राशिद और उसका भाई लल्ला दीवार फांदकर भाग गए थे।
पुलिस ने तहखाने में अवैध हथियार बना रहे सतीश चंद्र पुत्र लक्ष्मी नरायन शर्मा निवासी मीरपुर कन्नौज, मो. शकील पुत्र कुतबुद्दीन निवासी समधन खेड़ा और अरविंद ठाकुर पुत्र जयराम सिंह निवासी भरतापुर ठठिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीन देसी बंदूकें, 60 खाली कारतूस और 36 उपकरणों को बरामद किया था। तभी से साजिद फरार चल रहा है।