{"_id":"67bada0ac57071dfd209405f","slug":"mother-and-daughter-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-rajdhani-took-this-step-due-to-family-feud-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मां-बेटी ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दी जान, पारिवारिक कलह से नाराज होकर उठाया कदम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मां-बेटी ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दी जान, पारिवारिक कलह से नाराज होकर उठाया कदम, जांच शुरू
Sun, 23 Feb 2025 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:50 PM IST
सार
Auraiya News: फफूंद स्टेशन के पास पारिवारिक कलह से नाराज होकर मां और बेटी ने अप राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद स्टेशन के बिझाई गांव के निकट रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर अप राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मां और उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीता (40) पत्नी सतगुरु शरण दोहरे और उसकी बेटी अलका (16) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पति के अनुसार दोनों खेतों में लहा काटने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। मृतका के पति सतगुरु शरण दोहरे पेशे से प्लंबर कर घर का पालन पोषण कर रहे थे। वहीं, मृतका का एक पुत्र सुजीत इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और रंजीत घर पर था।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सीता और अलका मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती थीं। ग्रामीणों के अनुसार घर में अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी परिवार में झगड़ा हुआ था। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन