{"_id":"57dac2e84f1c1b0d27d47864","slug":"mosquitoes-fear-in-kanpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों से डर कर भाग रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों से डर कर भाग रही पुलिस
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा शहर जिनसे सुरक्षा की उम्मीद करता है, उन पुलिस वालों का हाल जानने के लिए किसी के पास फुरसत नहीं है। दरअसल कानपुर शहर में मलेरिया, बुखार के साथ डेंगू की चपेट में 300 से अधिक दरोगा, सिपाही और इंस्पेक्टर आ गए हैं। फिलहाल, यह सभी पुलिस वाले छुट्टी पर हैं, इनमें से कई का डेंगू का इलाज चल रहा है। शहर का कोई इलाका बीमारी से बचा नहीं है।
दूसरी तरफ जूही पुलिस कालोनी का हाल देखकर कोई भी बीमार हो जाएगा। कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां बजबजा रही हैं और सीवर चोक हैं। आवारा जानवर घरों के भीतर घुस जाते हैं। मामूली बारिश पूरी कालोनी को गंदगी के तालाब में तब्दील कर देती है। कालोनी के कई सिपाही बुखार की चपेट में हैं पर अफसरों के डर से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। स्वास्थ्य महकमा और स्वयंसेवी संगठन भी यहां से बेपरवाह है।
30-35 साल पुरानी जूही पुलिस कालोनी में सिपाहियों के करीब 150 परिवार रहते हैं लेकिन इनके बीच मात्र 600 रुपये के वेतन पर एक सफाई कर्मी पुलिस विभाग से नियुक्त है।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में गुरुवार को 94 नए मरीजों में पुष्टि के बाद शहर और आस-पास डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या हजार के पार पहुंच गई है।