{"_id":"642e8c448632458abe067a48","slug":"more-than-six-hundred-employees-of-bic-lal-imli-and-dhariwal-will-be-paid-soon-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: बीआईसी, लाल इमली और धारीवाल के कर्मियों का भुगतान जल्द, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: बीआईसी, लाल इमली और धारीवाल के कर्मियों का भुगतान जल्द, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 06 Apr 2023 02:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:41 PM IST
सार
बीआईसी, लाल इमली और धारीवाल मिल के छह सौ से ज्यादा कर्मचारियाें के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च 2022 तक कर्मचारियों का वेतन, ग्रेच्युटी, बोनस आदि का भुगतान किया जाना है। कर्मचारियों का ब्यौरा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
लाल इमली कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बीआईसी, लाल इमली और धारीवाल मिल के छह सौ से ज्यादा कर्मचारियाें को अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में भुगतान हो सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 102.57 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इससे 31 मार्च 2022 तक कर्मचारियों का वेतन, ग्रेच्युटी, बोनस आदि का भुगतान किया जाना है। कर्मचारियों का ब्यौरा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मिल में कार्यरत कर्मचारियों-अफसरों को औसतन चार से पांच लाख का भुगतान होगा। सेवानिवृत्त हो चुके कुछ कर्मचारियों को आठ से 10 लाख रुपये मिलेंगे। दरअसल, लालइमली मिल में 2013 से उत्पादन बंद है। इसका संचालन करने वाली बीआईसी जल्द ही बंद होने वाली है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज की मंजूरी बाकी है। कर्मचारियों का 34 महीने का वेतन बकाया था। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मिल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 10 से 15 अप्रैल के बीच भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन