फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than half the candidates left the exam, the paper was easy.

Kanpur News: आधे से ज्यादा परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पेपर आया सरल

Thu, 04 Jun 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
More than half the candidates left the exam, the paper was easy.
कानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बुधवार को जनपद के 25 केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में विज्ञान वर्ग में फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय और दूसरी पाली में गणित का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि तीनों पेपर सरल आए थे। दो घंटे के प्रश्नपत्र में कुल 125 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में आधे से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न मुख्य रुप से कक्षा 10वीं और 12वीं स्तर की बुनियादी अवधारणाओं पर आधारित थे। गणित का प्रश्नपत्र संतुलित था। प्रयागराज से आए नितिन शुक्ला ने बताया कि सामान्य तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। परीक्षा में कन्नौज, इटावा, औरेया, लखनऊ, प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य जिलों से अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों से जूते, घड़ी, मेटल की अन्य वस्तुएं उतरवा ली गईं। पहली पाली में पंजीकृत 10,607 अभ्यर्थियों में से 4561 और दूसरी पाली में पंजीकृत 11,047 में से 4874 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 12,219 रही। लखनऊ से आए देवेंद्र प्रताप ने बताया कि उनके कक्ष में 22 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा देने केवल 10 ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर उम्मीद से आसान रहा। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। करीब 120 प्रश्न हल किए। निगेटिव मार्किंग नहीं होने से सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया।-शुभ्रा अग्निहोत्री, कन्नौज

प्रश्नपत्र में कठिन सवाल बहुत कम थे। ज्यादातर प्रश्न 10वीं और 12वीं के बेसिक कॉन्सेप्ट पर आधारित थे लेकिन समय कम था तो 90 प्रश्नों के उत्तर दिए। चार साल के इंतजार के बाद सफलता की उम्मीद है। -अवनींद्र , औरैया


चार साल से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा होने से राहत मिली। पेपर अच्छा था, मैंने 120 प्रश्न हल किए। मेरे कमरे में 24 में सिर्फ आठ अभ्यर्थी ही मौजूद थे। इतनी सीटें खाली देखकर हैरानी हुई। -शशांक शुक्ला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed