फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than half a dozen localities, including Ramadevi, will be without electricity for 42 hours from today.

Kanpur News: रामादेवी सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में आज से 42 घंटे नहीं रहेगी बिजली

Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
More than half a dozen localities, including Ramadevi, will be without electricity for 42 hours from today.
कानपुर। रिंग रोड उपकेंद्र से रामादेवी सहित करीब आधा दर्जन मोहल्लों में सोमवार से 42 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। केस्को रिंग रोड उपकेंद्र में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू करा रहा है। इस वजह से 27 अप्रैल सुबह आठ से 28 अप्रैल मध्य रात्रि दो बजे बजे तक शटडाउन लिया गया है। इस अवधि में इस उपकेंद्र से जुड़े तीन में से एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा और दो चालू रहेंगे।
विज्ञापन

केस्को अधिकारियों के मुताबिक, चालू ट्रांसफॉर्मरों से प्रभावित इलाकों में कुछ-कुछ देर के लिए आपूर्ति की जाएगी ताकि उपभोक्ता अपने जरूरी कार्य निपटा सकें। साथ ही अन्य फीडरों से भी लाइन जोड़कर प्रभावित इलाकों में समय-समय पर क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति की जाएगी। बता दें कि इस अवधि में लाल बंगला ओवरहेड, जमुनादेवी व शिव शंभु से आपूर्ति होने वाले इलाकों गांधीग्राम, कृष्णानगर, शिवकटरा, काजी खेड़ा, सफीपुर, रामादेवी, राम गली सहित अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब 75 हजार की आबादी प्रभावित रहेगी। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं को बीच-बीच में दूसरे स्रोतों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed