{"_id":"60f87ab98ebc3e6d83634233","slug":"monkey-bitten-teenager-and-six-innocent-akbarpur-news-knp6416149139","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी व छह मासूमों को बंदर ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी व छह मासूमों को बंदर ने काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के नबीपुर (सुभाष नगर) में एक बंदर लोगों की परेशानी का सबब बना है। बुधवार को बंदर से घर के बाहर खेल रहे मासूम के चेहरे पर बुरी तरह से काट लिया। मासूम के चिल्लाने पर परिजन दौड़े तब बंदर ने उसे छोड़ा। तीन दिनों में बंदर ने एक किशोरी व छह मासूमों को काट कर जख्मी किया है। इससे लोगों में दहशत है।
नबीपुर में कुछ दिनों से एक बंदर का आतंक है। बुधवार सुबह अमित शर्मा का पांच वर्षीय बेटा आयुष (5) घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच बंदर ने उसके चेहरे पर काट लिया। परिजन डंडे लेकर दौड़े तब उसे छोड़कर बंदर भागा। इसके बाद परिजनों ने बच्चे का निजी डॉक्टर से इलाज कराया।
इधर तीन दिनों में बंदर इसी वार्ड के अभि कुमार (3), शालिनी (17), अविरल यादव (4), नवनीत (6), वंश (5) व श्रेयांश (3) को काटकर घायल कर चुका है। अमित कुमार, गया प्रसाद पाल, नितिन यादव, सुमित शर्मा, अंकित कुमार व आयुब खां ने बताया कि बंदर के आतंक से बच्चे अब घर से निकलने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं डिप्टी वन रेंजर अमित कटियार ने बताया कि नबीपुर में बंदर बच्चों को काटकर जख्मी कर रहा है, इसकी जानकारी लोगों ने दी है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अशोक चंद्रा ने बताया कि मंकी ट्रैपिंग केज रखवाने के निर्देश डिप्टी वन रेंजर को दिया गया है। जल्द ही बंदर को पकड़ लिया जाएगा।