फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monica Suicide Case: Family Says—"My Fearless Daughter Could Not Have Committed Suicide... She Was Murdered

मोनिका सुसाइड केस: परिजन बोले- मेरी निडर बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती... उसकी हत्या हुई, सहपाठी पर जताया शक

Sun, 19 Apr 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 19 Apr 2026 10:43 PM IST
सार

Kanpur News: नवीननगर में सुसाइड नोट में बीमारी और तनाव का जिक्र कर छात्रा के सुसाइड के मामले में पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Monica Suicide Case: Family Says—"My Fearless Daughter Could Not Have Committed Suicide... She Was Murdered
छात्रा मोनिका सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काकादेव के नवीननगर में छात्रा मोनिका सिंह के सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने के मामले में परिजन हत्या का आरोप लगाया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उनके पिता रमेश चंद्र और मां सरोज ने बेटी को निडर बताया। उन्होंने कहा कि बेटी कभी खुदकुशी जैसा कायराना कदम नहीं उठा सकती है। बताया बेटी न तो बीमार थी न ही उसे कोई तनाव था। आरोप लगाया कि अगर सुसाइड नोट मिला तो पुलिस ने उसे क्यों छिपाया। परिजन ने बेटी के सहपाठी रहे युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। फंदे पर लटके शव को खुद उतारने की बात बताने पर आक्रोशित परिजनों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

विज्ञापन


इटावा के अजीतनगर फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी एक बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर रमेशचंद्र की बेटी मोनिका सिंह (25) बीते डेढ़ साल से काकादेव के नवीननगर स्थित पीजी में रहकर बैंक की तैयारी कर रही थी। परिवार में भाई रविकांत, पीयूषकांत और बड़ी बहन सोनाली हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम चार बजे पुलिस ने कॉल कर बेटी के आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस पर वह लोग तुरंत कानपुर के लिए निकले और कुछ घंटों में पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बड़ी बेटी सोनाली अहमदाबाद में आईपीएल देखने गई थी। तब मोनिका की उससे वीडियो कॉल पर करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। 29 अप्रैल को उसकी एक जिगरी सहेली की शादी है वह उसको लेकर काफी उत्साहित थी। इसके चलते शुक्रवार को बेटी को नए कपड़े खरीदने और रूम रेंट के लिए 15 हजार रुपये दिए थे। उस दौरान भी उसने बीमारी या फिर किसी प्रकार के तनाव का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि काकादेव पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की
पिता के अनुसार उन्हें पता चला था कि मोनिका का सहपाठी रहा फतेहपुर का युवक इन दिनों सीएसए से पढ़ाई कर रहा है। वह बेटी के संपर्क में था। उनके अनुसार शनिवार को उसी युवक ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को फंदे से उतारा। इसकी जानकारी उसी ने उन लोगों को दी। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। काकादेव अतिरिक्त निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed