फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Money robbed after killing a truck driver on the highway

यूपी: हाईवे पर ट्रक चालक की हत्या कर लूटे रुपये, सड़क किनारे खड़े ट्रक की केबिन में मिला चालक शव

Sat, 07 Mar 2020 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Money robbed after killing a truck driver on the highway
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में बाराबंंकी से प्याज उतारकर कानपुर जा रहे ट्रक चालक की बीच रास्ते में हत्या कर प्याज बिक्री का 97500 रुपया लूट लिया गया। शनिवार दोपहर ट्रक चालक का शव केबिन में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या मेंं टायर खोलने वाले पाना व पेचकस का इस्तेमाल किया गया। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त पाना और पेचकस केबिन के अंदर से पुलिस ने बरामद किया है। ट्रक के क्लीनर के लापता होने पर पुलिस का उसी पर शक गहराया है। फारेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ने पुलिस की तीन टीमें गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के दायीपुर गांव निवासी किलोर 50 पुत्र रामसेवक ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। इस समय वह कानपुर के वाई ब्लाक किदवई नगर नौबस्ता कानपुर निवासी विश्वनाथ का ट्रक चला रहा था। नासिक से 4 मार्च को चालक किलोर नासिक से प्याज लादकर बाराबंकी को निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च को प्याज खाली कर कानपुर की चकरपुर मंडी स्थित ट्रक मालिक के कार्यालय जाने को निकला। शनिवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर दही चौकी के पास से गुजर रहे दूसरे ट्रक के चालक ने किलोर का ट्रक सड़क किनारे खड़ा देख ट्रक मालिक को सूचना दी। दोपहर 1 बजे दही चौकी पहुंचा ट्रक मालिक का भाई विश्वंभर विश्वकर्मा ने जैसे ही ट्रक का केबिन खोला चालक किलोर का लहूलुहान शव देख कांप गया।

उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी विक्रांतवीर, एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। किलोर के शव के पास टायर खोलने वाला पाना व पेचकस मिला। हत्या में इन्हीं दोनों औजारों का प्रयोग किया गया था।

मौके से क्लीनर गायब मिला। ट्रक मालिक की मदद से पुलिस ने मृत चालक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर फारेंसिक टीम की मदद से सुराग एकत्र किए। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की है। एसपी ने बताया कि ट्रक का क्लीनर लापता है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed