{"_id":"6906618fa648575849076746","slug":"money-for-dresses-and-bags-did-not-reach-39000-children-kanpur-news-c-220-1-ka21001-133526-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 39 हजार बच्चों के लिए नहीं पहुंचे ड्रेस व बैग के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 39 हजार बच्चों के लिए नहीं पहुंचे ड्रेस व बैग के रुपये
Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के 39, 871 बच्चों के खाते में अभी तक डीबीटी का भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में सर्दी बढ़ने पर बच्चों को बिना स्वेटर, मोजा, जूता पहने स्कूल पहुंचना होगा। बच्चों की परेशानी भी बढ़ेगी। हालांकि विभाग इनके खातों में तकनीकी खामियां होने की बात कह रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग में पंजीकृत बच्चों को 1200 रुपये ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा के नाम पर डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। इस साल स्कूलों में 1, 28, 423 बच्चे पंजीकृत हैं। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो 39, 871 बच्चे अभी योजना से वंचित हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन बच्चों के खाते में यह धनराशि नहीं पहुंच पाई है, जिनके आधार नहीं बने हैं, या फिर खाते से आधार लिंक नहीं है। कई बार अभिभावकों को केवाईसी कराने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
जिम्मेदारों का यह भी कहना है कि अभिभावकों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। जल्द से जल्द डाटा फीडिंग का कार्य पूरा कर डीबीटी के तहत धन को खातों में स्थानांतरित किया जा सके।