फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Monarda cultivation will change the fate of farmers, is full of medicinal properties and is effective in many diseases

खुशखबर: मोनार्डा की खेती किसानों की बदलेगी तकदीर, औषधीय गुणों से भरपूर और कई बीमारियों में है कारगर

Thu, 12 May 2022 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित कुशवाहा, अमर उजाला, कन्नौज
अमित कुशवाहा, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 May 2022 12:45 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के जंगलों में पाए जाने वाले औषधीय पौधे की जिले में पहली बार खेती होगी। यही नहीं, सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र 150 किसानों को खेती कर मुनाफा कमाने का मौका भी देगा। 

विज्ञापन
Monarda cultivation will change the fate of farmers, is full of medicinal properties and is effective in many diseases
एफएफडीसी में तैयार की गई मोनार्डा की नर्सरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के जंगलों में पाया जाने वाला औषधीय पौधा मोनार्डा अब यहां के खेतों में भी पैदा होंगे। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) जिले में पहली बार अनुदान पर 150 किसानों को मोनार्डा की खेती करने का मौका देगा। इससे किसानों को मुनाफा होगा। मोनार्डा पौधे पर जम्मू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंट्रीगेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) के वैज्ञानिकों ने शोध किया। इसमें अनेक औषधीय गुण और विशेषताएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन

आईआईआईएम की ओर से वर्ष 2019 में सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र के निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला को कन्नौज में मोनार्डा के पौधे उगाने के लिए पत्र लिखा गया था। इसके बाद आईआईआईएम और एफएफडीसी के संयुक्त प्रयास से इसकी नर्सरी तैयार कर तेल निकालने का प्रयास सफल रहा। निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला ने बताया कि जिले में करीब 150 किसानों को दो हजार बीघा में अनुदान पर मोनार्डा की खेती कराई जाएगी। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। 

विज्ञापन

अजवाइन का विकल्प, औषधीय गुणों से भरपूर
सुगंधित मोनार्डा पौधा अजवाइन का विकल्प है। सब्जियों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जीवन रक्षक दवाओं में इसके तेल का इस्तेमाल होता है। इसका तेल लगाने से सर्दी से राहत मिलती है।

डेंगू-मलेरिया के लिए कारगर है मोनार्डा
मोनार्डा सिट्रियोडेरा प्रजाति का पौधा है। लेमन मिंट और लेमन बीबान पौधों की तरह मोनार्डा पौधे की महक से मच्छर दूर भागते हैं। घर के आंगन या बालकनी में इस पौधे को लगाने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा नहीं रहता है।

दो हजार रुपये प्रति किलो बिकता तेल
डॉ. शक्ति विनय शुक्ला ने बताया कि मेंथा और हाईब्रिड तुलसी की तरह इसके पौधे और बीज से तेल निकलता है। यह तेल करीब दो हजार रुपये किलो में बिकता है। अक्तूबर में इसकी खेती कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed