फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohammad Yusuf and Samyuktha Reddy won the badminton event.

Kanpur News: बैडमिंटन में मो. यूसुफ और सम्युक्ता रेड्डी ने बाजी मारी

Mon, 06 Apr 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Yusuf and Samyuktha Reddy won the badminton event.
ग्रीन पार्क में बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के संयुक्त सहयोग से ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय प्रथम कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में मोहम्मद यूसुफ और बालिका में सम्युक्ता रेड्डी ने खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सीडीओ दीक्षा जैन, आईएएस अनुभव सिंह और आईपीएस अंजली विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर चेयरमैन मनोज पांडे, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, वाइस चेयरमैन संदीप जैन, सचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका डबल्स वर्ग में आदित्री कटियार और सम्युक्ता रेड्डी की जोड़ी ने इशिका सिंह और महक गौतम को 15-11 और 15-07 से मात दी। वहीं, बालक वर्ग में आयुष कुमार-मोहम्मद यूसुफ की जोड़ी ने अयान गर्ग-प्रखर मौर्य को 15-12 और 15-07 से हराया। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में आयुष कुमार व आराध्या यादव ने प्रखर मौर्य-आदित्री कटियार को 15-09, 15-09 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में सम्युक्ता रेड्डी ने आरल द्विवेदी को 15-12, 15-09 से हराया। बालक एकल वर्ग में मोहम्मद यूसुफ ने अयान गर्ग को 15-13, 15-08 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका डबल्स वर्ग में आदित्री कटियार-अंशिका गुप्ता ने अवनि गुप्ता-कृताची तिवारी को 15-10, 15-07 से मात दी। बालक डबल्स वर्ग में रामजी दुबे-यश तिवारी ने आरव इंदिरा सोनकर-शान सिंह को 15-11, 15-13 से पराजित किया। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में श्रेयश शुक्ला-आराध्या यादव ने हर्ष शुक्ला-आरल द्विवेदी को 12-15, 15-08, 17-15 से हराया। इसके साथ ही अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में आरल द्विवेदी ने सिद्धि झा को 15-10, 15-09 से और बालक वर्ग में रामजी दुबे ने ध्रुव को 15-08, 15-17, 15-11 से मात दी।
अंडर-15 बालिका डबल्स वर्ग में अंशिका गुप्ता-सानविका गुप्ता ने गौरी-तुहा फातिमा को 15-02, 15-07 से शिकस्त दी। वहीं, बालक वर्ग में कार्तिक शुक्ला-श्रियांशु रंजन ने हम्माद खान-वैभव त्रिपाठी को 17-15, 15-09 से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 एकल वर्ग में सानविका गुप्ता ने अंशिका गुप्ता को 15-04, 15-04 से हराया। बालक वर्ग में कार्तिक शुक्ला ने पार्थ जौहरी को 15-12, 16-14 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-13 डबल्स वर्ग में आतिशी विश्वकर्मा-शिनाया श्रीवास्तव ने आरना द्विवेदी-आराध्या त्रिपाठी को 15-05, 15-09 से हराया। बालक वर्ग में रुशांक मेहरोत्रा-एस तनुश रेड्डी ने अनीश-जैनिल रावत को 17-15, 11-15, 15-10 से हराया। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में शिनाया श्रीवास्तव ने आरना द्विवेदी को 14-16, 15-08, 15-12 से शिकस्त दी। बालक वर्ग में विराज उपाध्याय ने रुशांक मेहरोत्रा को 15-11, 15-10 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed