फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohamed said, country's Hindu secular

आस मोहम्मद बोले, देश का हिंदू सेक्युलर

Tue, 02 Feb 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mohamed said, country's Hindu secular

इंकलाब मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जनता दल के पूर्व राज्यसभा सांसद आस मोहम्मद ने कहा है कि देश का हिंदू सेक्युलर है लेकिन राजनीतिक दल, मशीनरी और पूंजीवादी लोग सांप्रदायिक हैं। बनारसी साड़ी, चूड़ियां, बिंदी मुस्लिम कारीगर बनाते हैं और इसका इस्तेमाल हिंदू करते हैं। असदउद्दीन ओवैसी भाजपा के एजेंट हैं।

विज्ञापन


सोमवार को बेकनगंज, फेथफुलगंज, कर्नलगंज में उलेमा और मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ हुई बैठकों में आस मोहम्मद ने कहा कि परिसीमन तय करने वाली केंद्रीय समिति ने मुस्लिमों के लिए पक्षपात किया। इस समिति में सपा मंत्री शिवपाल सिंह, रामगोपाल सिंह भी थे।
विज्ञापन


सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने बिहार में महागठबंधन तोड़कर भाजपा को जिताने की कोशिश की थी। इससे सपा की पोल खुल गई है। इस बार यूपी में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा। बिहार में महागठबंधन को मिले 81 प्रतिशत मुस्लिम वोटों की तर्ज पर यूपी के मुस्लिमों को टैक्टिकल वोटिंग सिखाने का अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘टैक्टिकल वोटिंग’ के तहत सेक्युलर दलों के जिताऊ प्रत्याशी को ऐन वक्त पर वोट देने की रणनीति तय करना सिखाया जाएगा। मुस्लिम सियासी दलों को एकजुट कर विधानसभा चुनाव में उनके हक में वोटिंग करने की अपील की जाएगी। इंकलाब मोर्चे में शामिल करीब 35 मुस्लिम पूर्व सांसद 2017 के विधानसभा चुनाव तक यूपी में सक्रिय रहेंगे और बारी-बारी से दौरा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed