फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mohal tile on the bridge, Jrib post soon

खपरा मोहाल पुल चालू, जरीबचौकी जल्द

Mon, 09 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mohal tile on the bridge, Jrib post soon
आवागमन के लिए खोला गया खपरा मोहाल पुल, लेकिन जानकारी न होने पर कम ही वाहन दिखे। - फोटो : amarujala
कानपुर। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को खपरा मोहाल पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने साथ ही जरीबचौकी क्रासिंग पर पुल जल्द बनवाने की बात दोहराई। कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने पौने तीन अरब रुपये की 48 योजनाओं का एक साथ लोकार्पण, शिलान्यास किया।
विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री कल्याणपुर में एक निजी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने वहीं से पर्दा हटाकर खपरा मोहाल पुल का लोकार्पण किया। इससे करीब दो लाख लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस पुल को सेतु निगम ने पिछले साल दिसंबर में 39.66 करोड़ रुपये से बनवाया था, पर लोकार्पण न होेने की वजह से जनता को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही पर्दा हटाकर पीडब्लूडी, सेतु निगम और सिंचाई विभाग की 1.88 अरब की 42 योजनाओं का लोकार्पण किया। सिंचाई विभाग की 69.30 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। शिवपाल सिंह ने कहा कि पनकी-कल्याणपुर रोड भी अच्छी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्लूडी की इन योजनाओं का लोकार्पण
कल्याणपुर शिवली मार्ग का चौड़ीकरण, पुराना कल्याणपुर शिवली मार्ग चौड़ीकरण, जरीबचौकी से विजय नगर चौराहे तक चौड़ीकरण, एनएच-2 से भौंती भारत पेट्रोलियम मार्ग, साढ़ से ्मिर्जापुर तक मार्ग, सनिगवां से पिपरगवां कुम्हऊपुर मार्ग, सनिगवां से धोबिन पुलिया होकर पिपरगवा तक, रमईपुर साढ़ जहानाबाद से महोलिया मार्ग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की योजनाएं
परमिया नाला से गंगा बैराज तक जोड़ने वाली सड़क और मद्दूपुर राजवहा, बिल्हौर माइनर, सैवसू राजवहा,  घाटमपुर राजवहा, शिवराजपुर राजवहा, बेहटा माइनर की सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग का कार्य आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed