फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modis road show in Kanpur, Fourth phase campaign will start on May 4, 2000 cyber warriors will do live

कानपुर में मोदी का रोड शो: चार मई को शुरू करेंगे चौथे चरण का प्रचार, 2000 साइबर योद्धा करेंगे लाइव, पढ़ें अपडेट

Wed, 01 May 2024 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 May 2024 10:34 AM IST
सार

Kanpur News: सवा किलोमीटर का रोड शो जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर गुमटी बाजार होते हुए संतलाल नगर तिराहे पहुंचेगा। इसके बाद खोया मंडी पर समाप्त होगा।

विज्ञापन
Modis road show in Kanpur, Fourth phase campaign will start on May 4, 2000 cyber warriors will do live
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चार मई को कानपुर से प्रचार शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो से पहले गुमटी के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। वहां के सभी ग्रंथियों से मिलकर बात करेंगे। इसके बाद वहां से उनका रोड शो शुरू होकर संतनगर तिराहा होते हुए खोया मंडी तक जाएगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रोड शो में साथ रह सकते हैं। मोदी सबसे पहले चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सीएसए मैदान पर उतरेंगे। कंपनीबाग चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सीधे जीटी रोड होते हुए गुमटी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गुमटी गुरुद्वारे में पीएम के पहुंचने की जानकारी पर गुरुद्वारे के ट्रस्टी सरदार प्रतिपाल सिंह बिल्ला, प्रधान सरदार हरजीत सिंह कालरा व पंजाबी अकादमी के निवर्तमान उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की के नेतृत्व में गुरुद्वारा कमेटी की बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीले चावल भेंटकर मतदाताओं को करेंगे आमंत्रित
इस बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री की कानपुर यात्रा को लेकर भाजपा क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में पार्षद दल की बैठक की गई। तय किया गया की मोदी के रोड शो से पूर्व सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में अपने-अपने मतदाताओं को पीले चावल भेंटकर चार मई के रोड शो में आमंत्रित करेंगे।

स्वच्छता अभियान चलाकर करेंगे सफाई
महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि तीन मई को शाम छह बजे मोदी के रोड शो मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसी तरह रोड शो वाले दिन सुबह छह बजे सभी पार्षद रोड शो के दौरान पड़ने वाली सभी गलियों एवं मार्गों में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करेंगे।

सवा किलोमीटर का रोड शो
रोड शो जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर गुमटी बाजार होते हुए संतलाल नगर तिराहे पहुंचेगा। इसके बाद खोया मंडी पर समाप्त होगा।

दो हजार साइबर योद्धा मोदी के रोड शो का करेंगे लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महानगर में होने वाले रोड शो को शहर के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी दो हजार साइबर योद्धाओं को तैनात करेगी। इसके लिए वह पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन आयोजित करेगी। इनमें योद्धाओं को उनकी जिम्मेदारी और आगामी चुनावी रणनीति के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

मोदी के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सीधे पहुंचाने की कवायद
मंगलवार को पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय केशवनगर में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। सम्मेलन में दो हजार साइबर योद्धा तैयार किए जाएंगे, जो प्रधानमंत्री के रोड को एक साथ लाइव प्रसारण करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि यह सम्मेलन कानपुर व अकबरपुर लोकसभा दोनों का एक साथ होगा।

सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन कर पार्टी बांटेगी जिम्मेदारी
इसमें दोनों लोकसभा की 10 विधानसभा क्षेत्रों से सोशल मीडिया वालंटियर एवं इन्फ्लुएंसर की सूची तैयार कर ली गई है जिनको आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भाग लेंगे। बैठक में भाजपा सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह, पार्टी के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed