फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modified: Separated from the head family, house of several families was made one

संशोधित : मुखिया परिवार से अलग, कई परिवारों का एक कर दिया घर

Fri, 16 Jan 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Modified: Separated from the head family, house of several families was made one
पुखरायां(कानपुर देहात)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद कच्ची मतदाता सूची में खामियां देखकर मतदाता भी हैरान हैं। भोगनीपुर विधानसभा के बरौर बूथ पर एक घर में कई परिवार दर्ज हैं। एक परिवार के मुखियां को अन्य सदस्यों से अलग घर में दर्शाया गया है। वहीं कई परिवार एक घर में दर्ज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




एसआईआर के बाद सभी मतदाता सूची में अपना नाम, पता और फोटो दुरुस्त होने की उम्मीद लगाए थे लेकिन इसके बाद तमाम खामियां निकल कर सामने आ रही हैं। एसआईआर की कच्ची सूची में एक मकान नंबर में कई परिवारों के मतदाता जुड़े हैं। वहीं एक परिवार के मतदाता कई घरों में दर्ज हो गए हैं। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में बरौर के बूथ संख्या 24 की क्रम संख्या 846 व मकान संख्या 237 में रविंद्रनाथ शुक्ल का परिवार दर्ज हैं। ये उनका ही मकान है लेकिन उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलासा रानी शुक्ला का नाम सूची में नहीं है। अब फार्म-6 भरने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


बरौर में ही क्रम संख्या 833 की मकान संख्या 235 में वरुण कुमार तिवारी के साथ प्रदीप कमल के परिवार के छह मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। क्रम संख्या 519 के मकान संख्या 187 में भी दो समुदायों के मतदाताओं का रहना दिखा दिया है। राजेश अवस्थी के भाई कमलेश कुमार की पत्नी कंचन व पुत्र मृदुल व ओमजी बूथ संख्या 24 में मतदाता है। वहीं कमलेश कुमार को बूथ संख्या 25 में जोड़ दिया गया है। डीघ बूथ संख्या 278 की क्रमसंख्या 496 के मकान संख्या 111 में ताहर सिंह के परिवार के मतदाता हैं। मुखिया ताहर सिंह का मकान नंबर दूसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वही, बूथ संख्या 279 की क्रमसंख्या 533 में अर्पित मिश्रा का नाम अर्पिता मिश्रा दर्ज है। इसी प्रकार गिरदौं बूथ संख्या 272 में क्रम संख्या 287 के मकान नंबर 46 में यादव समाज के जयनारायन के परिवार में अनुसूचित जाति के अवधेश कुमार को जोड़ दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि गलत नाम दर्ज होने पर सुधार के लिए फार्म-8 भरने का विकल्प है। धुंधली फोटो है तो बीएलओ को नई फोटो लगाने के लिए कहा गया है। आयोग की ओर से मकान नंबर नहीं दिए गए हैं। छह फरवरी तक मतदाता आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

.....................



फोटो-19- पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी शुक्ला। संवाद

एसआईआर फार्म भरा लेकिन नहीं जोड़ा नाम



बरौर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानी शुक्ला ने बताया कि बीएलओ को फार्म भरकर दिया था। एसआईआर के बाद कच्ची सूची जारी की गई तो उनका नाम नहीं है। अब दोबारा फार्म-6 भरने के लिए कहा जा रहा है।


..................



फोटो- 20-राजेश अवस्थी। संवाद

एक मकान में कई बिरादरी के मतदाता



बरौर निवासी राजेश अवस्थी ने बताया कि बूथ संख्या 24 में मकान संख्या 187 में परिवार के मतदाता हैं। जबकि दूसरी जाति के मतदाताओं के नाम भी इसी मकान में दर्ज कर दिए गए हैं। परिवार एक घर में रहता है लेकिन भाई कमलेश को दूसरे घर में दर्ज किया गया है। संशोधन के लिए बीएलओ को आपत्ति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed