यूपी काे संवारने के लिए केंद्र ने बढ़ाए हाथ, इन शहराें का हाेगा कायाकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध सर्किट के लिए 99.97 करोड़
सांसद केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय के विकास के लिए जनवरी 2014 से स्वदेश दर्शन, प्रसाद योजनाएं प्रारम्भ की हैं। इन याेजनाअाें का उद्देश्य पर्यटन स्थलों का विकास है। योजना के आरम्भ में पर्यटन मंत्रालय ने 405.73 करोड़ की लागत की नौ परियोजना एंव स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त लगभग 154.46 करोड़ की लागत से अयोध्या में श्रीराम के जीवन पर आधारित विकास कार्य चिन्हित किये गये है। इस प्रकार मंत्रालय ने 560 करोड़ के पर्यटन सम्बन्धी विकास कार्य शुरू किया है। जिसमें बौद्ध सर्किट के लिए 99.97 करोड़, रामायण सर्किट (श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट) के लिए 69.45करोड़, अध्यात्मिक सर्किट जिसमें अलीगढ़, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, कासगंज, उन्नाव आदि के लिए 76 करोड़ की स्वीकृति दी है।
नाैका विहार के लिए भी उठाए ये कदम
अध्यात्मिक सर्किट जिसमें मेरठ, कानपुर,फतेहपुर आदि के लिए 62.95 करोड़, हेरिटेज सर्किट जिसमें बॉदा, फतेहपुर, संत कबीर नगर आदि शामिल है के लिए 41.95 करोड, मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए14.93 करोड़। पर्यटन यात्रियों की वृंदावन मथुरा के लिए 9.36 करोड़, वाराणसी तथा वाराणसी नौका विहार के लिए क्रमश: 20.40 और 10.72 करोड़ स्वीकृत किया गया है।इसके साथ ही अयोध्या में रामायण सर्किट के लिए 154.46 करोड़ मंत्रालय ने स्वीकृत कर दिया है। सांसद के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि रामायण सर्किट सहित प्रदेश के कई सांस्कृतिक विरासत संवारने के लिए सांसद केशव प्रसाद माैर्य लगातार प्रयासरत हैं।