फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modern telecommunication technology will be strengthened with the help of IIT.

Kanpur News: आईआईटी की मदद से आधुनिक दूरसंचार तकनीक होगी मजबूत

Fri, 09 Jan 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Modern telecommunication technology will be strengthened with the help of IIT.
कानपुर। नई और आधुनिक दूरसंचार तकनीकों पर शोध और अध्ययन करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग की तकनीकी इकाई टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (टीईसी) और आईआईटी कानपुर के बीच एमओयू हुआ है। इसका मकसद भारत के लिए खास दूरसंचार मानक और जांच प्रणाली तैयार करना है।
विज्ञापन


इसमें 6जी, टेलीकॉम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट नेटवर्क, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), डिजिटल ट्विन, मेटावर्स और क्वांटम कम्युनिकेशन जैसी उभरती तकनीकों पर काम किया जाएगा। समझौते से भारत की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे आईटीयू और 3जीपीपी में और मजबूत होगी ताकि वैश्विक स्तर पर मानक तय करने में भारत की भूमिका बढ़ सके। इस साझेदारी के तहत 4जी, 5जी और भविष्य के नेटवर्क से जुड़ी तकनीकों पर भी संयुक्त शोध किया जाएगा।
विज्ञापन


नेटवर्क को स्मार्ट बनाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल, बेहतर एंटीना सिस्टम और सैटेलाइट संचार पर भी मिलकर काम होगा। आपदा के समय मजबूत और भरोसेमंद संचार व्यवस्था विकसित करना भी इस सहयोग का अहम हिस्सा है। दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। इससे देश में स्वदेशी तकनीक का विकास होगा, आयात पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed