फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Model ready to secure government documents in iit kanpur

सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए आईआईटी कानपुर ने तैयार किया ये मॉडल

Sun, 07 Oct 2018 11:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 11:00 AM IST
सार

- आईआईटी में हुई नेशनल ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल की समीक्षा
- भारत सरकार के साइबर सिक्योरिटी कोआर्डिनेटर डॉ. गुलशन राय ने परखी तकनीक

विज्ञापन
Model ready to secure government documents in iit kanpur
ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी मॉडल तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने देश की सभी सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए मॉडल तैयार किया है। शनिवार को इंस्टीट्यूट के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला और अन्य विशेषज्ञों ने इसका डेमो दिखाया।
विज्ञापन


नेशनल साइबर सिक्योरिटी के कोआर्डिनेटर डॉ. गुलशन राय, यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूडीएआई) के उप निदेशक वाई एलपी रॉव, आईआईएससी बंगलूरू के प्रो. नाराहरी, अमृता यूनिवर्सिटी के प्रो. सेतु माधवन, प्रमुख सचिव ई-गर्वनेंस तमिलनाडू संतोष मिश्रा ने प्रोजेक्ट की समीक्षा की। 
विज्ञापन


प्रो. संदीप शुक्ला ने बताया कि प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। विशेषज्ञों की टीम ने मॉडल तैयार कर लिया है। अब इस पर इंप्लीमेंट करने की बारी है। अगले चरण में उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ मिलकर मॉडल को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में आईआईटी के उप निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, प्रो. श्वेता अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed