{"_id":"59a5866a4f1c1bed268b45f1","slug":"model-and-actress-kalpana-prem-shaker-known-face-of-e-commerce-websites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ग्लैमर वर्ल्ड में छाने की इच्छा रखने वालों के लिए इस मॉडल ने दिए हैं कुछ खास टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ग्लैमर वर्ल्ड में छाने की इच्छा रखने वालों के लिए इस मॉडल ने दिए हैं कुछ खास टिप्स
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
मॉडल कल्पना प्रेमशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में लड़कियां मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं इसलिए अगर आपकी बेटी ग्लैमर वर्ल्ड में अपना करियर बनाने की सोच रही है तो उसे बिल्कुल भी निराश न करें। इस क्षेत्र में भेजने से पहले अपनी बेटियों को अच्छे-बुरे की सीख जरूर दें। उन्हें समझायें अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें। उसकी इच्छा का विरोध कतई न करें। बल्कि उसे प्यार से समझायें कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। फिर मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रयास करे।
कल्पना प्रेमशंकर
यह कहना है मॉडल/एक्ट्रेस कल्पना प्रेमशंकर का। कानपुर की कल्पना आज मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा रही है। मंधना की प्रोफेशनल मॉडल और एक्ट्रेस कल्पना प्रेम शंकर टीवी, न्यूजपेपर, ई-कॉमर्स वेबसाइट और विज्ञापनों में छाने के बाद अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी है। कल्पना ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन अभिभावकों को बड़ा संदेश दिया है जो किसी न किसी डर से अपनी बेटी को मॉडलिंग या एक्टिंग जैसे ग्लैमर वर्ल्ड के तमाम पेशों में भेजने से रोकते हैं।
अमेजॉन के एड में कल्पना प्रेमशंकर
प्रोफाइल
नाम- कल्पना प्रेम शंकर (प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर)
जन्म- 11 अक्टूबर 1992
पिता- प्रेम शंकर प्राइवेट नौकरी करते हैं
मां- शर्मिला
भाई- अजय प्रेमशंकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर
बहन- अर्चना फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही
शिक्षा- ग्रेजुएशन 2014
उपलब्धि- मिस यूपी रनरअप 2013, लखनऊ में एक्टर राहुल रॉय ने किया सम्मानित
निवासी- मंधना, कानपुर नगर
नाम- कल्पना प्रेम शंकर (प्रोफेशनल मॉडल, एक्टर)
जन्म- 11 अक्टूबर 1992
पिता- प्रेम शंकर प्राइवेट नौकरी करते हैं
मां- शर्मिला
भाई- अजय प्रेमशंकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर
बहन- अर्चना फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही
शिक्षा- ग्रेजुएशन 2014
उपलब्धि- मिस यूपी रनरअप 2013, लखनऊ में एक्टर राहुल रॉय ने किया सम्मानित
निवासी- मंधना, कानपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस कल्पना प्रेमशंकर
कल्पना ने कहा कि मॉडलिंग की दुनिययि में आने वाली लड़किययिं के लिए पढ़ाई पूरा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर वह मॉडलिंग क्षेत्र में सफल नहीं हो पायी तो आगे चलकर किसी और क्षेत्र में अपना करियर बना सकेगी। वैसे तो हर लड़की को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना जरूरी होता है लेकिन ऐसा क्षेत्र जहां पर कार्य के लिए लड़कियों को अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता है और जाने-अनजाने लोगों से मिलना भी पड़ता है, ऐसे में जरूरी है कि अपनी बेटी को मार्शल आर्ट जरूर सिखाना चाहिये। ताकि वह बुरी स्थिति आने पर अपनी आत्मरक्षा कर सके।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के एड में कल्पना प्रेमशंकर
इसके अलावा अपनी बेटी को इस क्षेत्र में आने से पहले यह बात अच्छी तरह सीखायें कि उनके पास किसी भी गलत काम को नहीं करने का पूरा अधिकार है। उनकी इच्छा के बिना कोई भी व्यक्ति उनसे कोई काम नहीं करा सकता है। उन्हें समझायें कि सफलता चाहे लंबे समय बाद मिले लेकिन जल्दी सफलता पाने के लिए किसी भी तरह का गलत काम बिल्कुल भी न करें।