{"_id":"5d04a3f78ebc3e51fb6b554d","slug":"mob-beaten-thief-to-death-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Sat, 15 Jun 2019 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
भीड़ ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में चोरी की नियत से एक घर में घुसे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक गणेश पुत्र गया प्रसाद बांदा जिले का निवासी था।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी राजू के घर में शुक्रवार देर रात एक चोर घुस आया। चोर की आहट मिलते ही राजू ने शोर मचाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चोर को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन