फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mlc election nomination process start from today

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
mlc election nomination process start from today
एमएलसी चुनाव
विधान परिषद के कानपुर खंड स्नातक और शिक्षक विधायक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से 17 जनवरी तक चलेगी। तीन फरवरी को मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी। इनकी वापसी की तारीख 20 जनवरी और मतगणना 6 फरवरी को होगी। कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने कहा कि अति संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाए। मतदान केंद्रों पर 21 वीडियो कैमरे और 37 डिजिटल कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर को बताया गया कि कानपुर नगर में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां जीआईसी चुन्नीगंज, कानपुर देहात की कलक्ट्रेट मुख्यालय और उन्नाव की पोलिंग पार्टियां निराला प्रेक्षागृह से निकलेंगी। इसलिए ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित समय और तिथि को पहुंचे। तीनों जिलों में मतपेटियां रखने के लिए स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अति संवेदनशील केंद्र उन्नाव में 53 हैं। कानपुर में 35 और कानपुर देहात में सात अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। कमिश्नर दफ्तर में हुई बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन, जिलाधिकारी, कानपुर नगर एसएसपी, कानपुर देहात और उन्नाव के एसपी, मुख्य अभियंता विद्युत मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यवस्था पर एक नजर
स्थिति- शिक्षक-स्नातक
कुल वोटर-18707-134711
पुरुष-11515-76421
महिला-7192-58290
पोलिंग स्टेशन-93-252
मतपेटी-148-379
बड़े वाहन-57-87
छोटे वाहन-62-103
पोलिंग स्टाफ -447-1147
मतगणना स्टाफ-207-207    
जोनल मजिस्ट्रेट-14-25
सेक्टर मजिस्ट्रेट-43-73
माइक्रो प्रेक्षक-37-104
जिलेवार वोटरों की स्थिति
शिक्षक

जिला            वोटर
कानपुर            11989
कानपुर देहात        2775
उन्नाव            3943
स्नातक
जिला            वोटर
कानपुर            107759
कानपुर देहात        14226
उन्नाव            12726
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन-10 से 17 जनवरी
नामांकन जांच-18 जनवरी
नामांकन वापसी-20 जनवरी
मतदान-3 फरवरी
मतगणना-6 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed