{"_id":"224b1da1df77d90f4bf52b0dfb285d0c","slug":"mlc-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक निर्वाचन के लिए 16 हजार 111 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक निर्वाचन के लिए 16 हजार 111 मतदाता करेंगे मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 जनवरी को कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड का मतदान के लिए कानपुर देहात में 17
विज्ञापन
मतदेय स्थल व 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 16 हजार 111
मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में इस बार 12 हजार 113 पुरुष व 3918 स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता हैं। जबकि गत वर्ष हुए स्नातक चुनाव में केवल 6894 पुरुष व 1597 महिला मतदाता थे।
इस बार 16 हजार 111 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। इसके लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 17 मतदेय स्थल भी हैं।
बताया जाता है कि 19 जनवरी को मतदान होना है, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। वहीं स्नातक सीट के दावेदार भी डोर टू डोर संपर्क कर वोट मांगने में जुटे हैं।
वैसे तो इस सीट पर मानवेंद्र स्वरूप, डा. विवेक द्विवेदी, अरुण पाठक, अवधेश प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अवधेश दीक्षित आदि अपना भाग्य आजमा रहे हैं।