फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mlc Election 2023 Kanpur Voting continues in Kanpur IN HINDI LIve Update

एमएलसी चुनाव: स्नातक में 40.93, शिक्षक एमएलसी में 68 प्रतिशत मतदान, पिछले साल की तुलना में इस बार कम वोट पड़े

Mon, 30 Jan 2023 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jan 2023 11:23 AM IST
सार

कानपुर में एमएलसी चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार कम मतदान हुआ। स्नातक चुनाव में 17.21 प्रतिशत और शिक्षक चुनाव में 2.71 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
Mlc Election 2023 Kanpur Voting continues in Kanpur IN HINDI LIve Update
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव सीट पर सोमवार को हुए स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार कम मतदान हुआ। स्नातक चुनाव में 17.21 प्रतिशत और शिक्षक चुनाव में 2.71 प्रतिशत की कमी आई है। इस बार स्नातक में कुल 40.93 प्रतिशत और शिक्षक में 68 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। शिक्षक एमएलसी में वोट प्रतिशत ज्यादा होने की वजह यह है कि इसके मतदाताओं की संख्या स्नातक मतदाताओं से कम है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से 266 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। बिधनू के एक बूथ पर बैलेट पेपर की फोटो खींचने कोे लेकर हल्की सी बहस जरूर हुई, बाकी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। स्नातक के लिए 10 और शिक्षक एमएलसी के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम पांच बजे के बाद सभी प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। दो फरवरी को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों चुनाव के लिए कुल दो लाख 27 हजार मतदाता थे। इस बीच मतदान करने आए कुछ मतदाताओं के परिवार के लोगों के नाम मतदाता सूची में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर होने की वजह से उन्हें दिक्कत भी आई। निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरे मतदान पर नजर रखने के लिए दो प्रेक्षक तैनात किए गए थे। इसके अलावा मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी. ने व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने टीम के साथ पूरे समय क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा मतदान प्रतिशत
स्नातक 
कानपुर नगर : 39.91, कानपुर देहात : 44.91, उन्नाव : 44.53 कुल 40.93 प्रतिशत
शिक्षक 
कानपुर नगर : 61.98, कानपुर देहात : 82.13, उन्नाव : 77.89 कुल 68.93 प्रतिशत

इस तरह बढ़ता गया मतदान का प्रतिशत में
सुबह 10 बजे 
स्नातक : 4.92, शिक्षक : 6.60
दोपहर 12 बजे
स्नातक : 14.80, शिक्षक : 25.27
दोपहर दो बजे
स्नातक : 25.68, शिक्षक : 48.88
शाम 4 बजे
स्नातक : 40.93, शिक्षक : 68.93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed