{"_id":"5fc687fb8ebc3e9bba212fb0","slug":"mlc-election-2020-voting-for-teacher-mlc-in-six-districts-including-banda-kannauj-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MLC Election 2020: शिक्षक-एमएलसी के लिए इन जिलों में हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election 2020: शिक्षक-एमएलसी के लिए इन जिलों में हुआ मतदान
Tue, 01 Dec 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला
बांदा में 48.58 फीसदी स्नातकों ने ही डाले वोट
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए जनपद के स्नातकों ने खास दिलचस्पी नहीं ली। 16 प्रत्याशियों द्वारा एक माह से उनसे किए जा रहे संपर्क और वोट की आरजू-मिन्नत के बाद भी आधे स्नातक मतदाता भी मतदान को नहीं पहुंचे। मात्र 48.58 फीसदी स्नातकों ने ही वोट दिया। मतगणना 3 दिसंबर को झांसी में होगी। मतपेटियां वहां भेजी जाएंगी।
मंगलवार को जनपद के 14 मतदान केंद्रों में स्थित 18 बूथों पर वोट डाले गए। किसी भी बूथ में मतदाताओं की लाइनें नजर नहीं आईं।
इक्का-दुक्का ही आकर वोट डालते रहे। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे खत्म हुआ। जनपद के 10,875 पंजीकृत स्नातक मतदाताओं में से मात्र 5283 ने ही वोट डाले। मंडलायुक्त गौरव दयाल और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने बांदा शहर के आर्य कन्या इंटर कालेज सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार की गईं व्यवस्थाएं देखीं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने भी शहर समेत कई कस्बों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
कुछ मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों ने उनका थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से तापमान देखा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह (आईएएस), सीओ आलोक मिश्रा भी भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उधर, स्नातक मतदाताओं में 7956 पुरुष और 2919 महिलाएं हैं। इनमें 4194 स्नातक पुरुष और 1089 महिला स्नातकों ने मतदान किया।

फर्रुखाबाद में 69.10 फीसदी मतदान
आगरा खंड शिक्षक स्नातक चुनाव का मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें वोट डालने में शिक्षक आगे रहे। स्नातक मतदाताओं का 54.08 व शिक्षकों का 80.09 मतदान प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
जनपद में शिक्षक-स्नातक /विधान परिषद चुनाव को 11 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें स्नातक के चुनाव में 22 व शिक्षक के चुनाव में 16 प्रत्याशी मैदान में थे। स्नातक चुनाव के 14826 मतदाताओं में से 54.0874 प्रतिशत ने मतदान किया। वहीं शिक्षक के 1422 में से 80.09 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8 बजे से पहले शुरू हुए मतदान में मतदाताओं का जोश हल्का रहा। स्नातक चुनाव में सर्वाधिक मतदान दो से चार बजे के बीच किया गया। वहीं शिक्षकों ने 12 से दो बजे के बीच जोश दिखाया। मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डटे रहे जबकि जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। वहीं जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्रा ने भी सभी बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देेखीं। कई मतदान केंद्रों पर सपा व भाजपा समर्थकों में विवाद व नोकझोंक हुई। मोहम्मदाबाद में मतदान के दौरान अव्यवस्था की शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई है।
किस समय कितना हुआ मतदान
समय स्नातक प्रतिशत शिक्षक प्रतिशत
10 बजे- 07.22 4.79
12 बजे- 14.98 43.10
02 बजे- 24.99 61.74
04 बजे- 43.15- 77.77
05 बजे- 54.0874 80.0985
मतदान केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
स्नातक- शिक्षक विधान परिषद चुनाव में तहसील कार्यालय के मतदान केंद्र के गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आए, उनको गेट पर मास्क दिए गए। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को भी मास्क व ग्लब्स दिए गए थे।

हरदोई में शिक्षक में 71.62 तो स्नातक में 39.56 फीसदी मतदान
विधान परिषद चुनाव में जिले के 85 बूथों पर सुबह से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया देर शाम थम गई। मतदान के दौरान मतदाताओं में जहां उत्साह देखने को मिला, वहीं आला अधिकारियों से लेकर शासन के अधिाकरियों तक ने निरीक्षण कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिशत 71.62 एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 39.56 प्रतिशत रहा।
शहर में राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक स्नातक को लेकर वोट डाले गए। सुबह आठ बजे ही बूथ के द्वार मतदाताओं के लिए खुलने के बाद मतदाताओं का आना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू हो गया था। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नरेश गोयल, राजीव रंजन मिश्रा, कीर्ति सिंह, अलका गुप्ता आदि ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संवाद न्यूज एजेंसी बेनीगंज के अनुसार, विकास खंड कोथावां क्षेत्र के स्नातक व शिक्षकों ने गांधी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

यहां पोलिंग बूथ दो विधायक रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार व एक सांसद अशोक रावत ने भी अपने मत का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर विकास खंड अधिकारी कोथावां अमरेंद्र सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे। संवाद न्यूज एजेंसी मल्लावां के अनुसार एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासी जागरुकता दिखी। बीएन इंटर काजेल मतदेय स्थल पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। डीएम अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मतदेय स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
विधायक आशीष सिंह आशू के प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी ने माधौगंज में मतदान किया। जबकि बीएन इंटर कालेज में पूर्व विधायक सतीश वर्मा पूर्व सांसद अंजूबाला ने मतदान किया। संवाद न्यूज एजेंसी टोडरपुर के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने मंगलवार को टोंडरपुर में क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थिति बूथ पर जाकर देखरेख की और वहां का हाल जाना।
संवाद न्यूज एजेंसी पिहानी के अनुसार, स्नातक निर्वाचन के लिए खंड विकास विकास कार्यालय पर दो तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु एक बूथ बनाया गया था। सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान में दोपहर को तेजी आई। शाम चार बजे तक ज्यादातर वोट डाले चुके चुके थे। यहां स्नातक निर्वाचन में दोनों बूथों पर कुल 1455 मतों के सापेक्ष कुल 795 वोट डाले गए। मतदान का प्रतिशत 54.63 रहा। कुल 179 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक में कुल 117 मतों के सापेक्ष 86 वोट पड़े। यहां मतदान का प्रतिशत 73 रहा।

बावन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में बनाये गए तीन बूथों 42, 42 आ, 42 ब में ब्लॉक के स्नातक के कुल 1983 वोटरों में 826 मतदाताओं ने वहीं शिक्षक के कुल 147 में 88 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार एमएलसी चुनाव के लिए ब्लाक में शिक्षक समेत चार बूथों पर मतदान हुआ। मतदान में शिक्षक के 174 वोट पड़े। हरपालपुर में स्नातक के कुल 2002 मतों के सापेक्ष 1111 ने वोट किया।
संवाद न्यूज एजेंसी बिलग्राम के अनुसार, तहसील में स्नातक एमएलसी के मतदान में पांच बूथों 4416 में 1477 वोट पड़े। संवाद न्यूज एजेंसी शाहाबाद के अनुसार, लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में 55,33 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। शिक्षक स्नातक चुनाव में 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
स्नातक में 2100 में 1162 लोगो ने वोट डाला जबकि शिक्षक स्नातक में 151 मतदाताओ में 121 लोगो ने मतदान किया। राजीनीति दलों के नेताओं में भाजपा के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा पूर्व विधायक व सपा नेता आसिफ खां बब्बू ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मतदान की समाप्ति के बाद लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जिले से मतदान प्रतिशत 71.62 एवं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जिले का मतदान प्रतिशत 39.56 रहा।